क्षेत्रीय

मई 10, 2025 9:09 अपराह्न

views 12

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने अमृतसर सीमा पर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए

सीमा सुरक्षा बल -बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से आज अमृतसर सीमा पर हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद कर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है।       बीएसएफ खुफिया विंग से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, दोनों सुरक्षा बलों ने व्यापक छानबीन अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत 2 दशमलव 7 किल...

मई 10, 2025 9:08 अपराह्न

views 10

मणिपुर में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने राज्य की अटूट एकजुटता की पुष्टि करने के लिए एकजुटता बैठक की

मणिपुर में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने आज इंफाल राजभवन में पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए सामूहिक समर्थन व्यक्त करने तथा अग्रिम मोर्चे पर सेवारत बहादुर सैनिकों के साथ राज्य की अटूट एकजुटता की पुष्टि करने के लिए एकजुटता बैठक की अध्यक्षता की।       इस बैठक में मणिपुर के प्...

मई 10, 2025 8:01 अपराह्न

views 29

दिल्ली में आज हल्‍की बारिश हुई

दिल्ली में आज हल्‍की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्‍य 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग...

मई 10, 2025 5:56 अपराह्न

views 11

दिल्‍ली हवाई अड्डे पर 60 उडानें रद्द की गईं

दिल्‍ली हवाई अड्डे पर आज कुल 60 उड़ानें रद्द की गई। इनमें 30 घरेलू आगमन और 30 घरेलू प्रस्‍थान उडानें शामिल हैं। यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि उड़ानों के बारे में अद्यतन जानकारी और वैकल्पिक यात्रा की व्‍यवस्‍था के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।

मई 10, 2025 5:08 अपराह्न

views 19

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह-एसएचजी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। आज मंगलुरू में नवोदय स्वयं सहायता समूह के रजत जयंती समारोह में उन्होंने इन समूहों के परिवर्तनकारी प्रभाव की प्रशंसा की और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना भी की।   श्री ...

मई 10, 2025 5:06 अपराह्न

views 20

उत्‍तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्‍टर सेवा पुनः शुरू

हवाई यातायात नियंत्रण-एटीसी से पुन: अनुमति मिलने के बाद उत्‍तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्‍टर सेवा शुरू कर दी गई है। एटीसी ने देश में सभी हवाई यात्रा की समीक्षा की है। उसने चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्‍टर सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। केदारनाथ हेली सेवा अनुमति न मिलने के कारण ...

मई 10, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 24

पंजाब सरकार ने आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया

पंजाब मंत्रिमंडल ने नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया है। इन्‍हें नशीली दवाइयों के अवैध व्‍यापार से संबंधित आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर राज्य के छह सीमावर्ती ज़िलों में तैनात किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया को बताय...

मई 10, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 27

तेलंगाना में 38 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में 38 माओवादियों ने कल भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें आठ महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक इस जिले में 265 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित राजू ने कहा ...

मई 10, 2025 9:21 पूर्वाह्न

views 17

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पर उड़ाने सामान्‍य रूप से संचालित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडे पर उड़ाने सामान्‍य रूप से संचालित हो रही हैं। दिल्ली हवाई अड्डा प्रशासन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और कडे सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ाने प्रभावित हो सकती हैं और सुरक्षा जांच प्रक्रिया लंबी हो सकती है। प्रशास...

मई 9, 2025 9:28 अपराह्न

views 13

भारतीय सेना ने लद्दाख के कारगिल सैन्य अस्पताल में एक सप्ताह तक चलने वाले रक्तदान शिविर की शुरुआत की

भारतीय सेना ने लद्दाख के कारगिल सैन्य अस्पताल में एक सप्ताह तक चलने वाले रक्तदान शिविर की शुरुआत की है, जिसमें नागरिक स्वयंसेवकों और सेना कर्मियों, दोनों का भारी समर्थन देखने को मिला है।   इस नेक पहल का उद्देश्य आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और सशस्त्र बलों और स्थ...