दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य 25 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।