क्षेत्रीय

मई 29, 2025 1:27 अपराह्न

views 28

सीबीआई ने दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में 19 स्‍थानों पर छापेमारी करके 6 लोगों को गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में 19 स्‍थानों पर छापे मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है और दो अवैध कॉल सेंटरों को निष्क्रिय कर दिया है। ये लोग जापानी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगते थे। आरोपी माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी सहायता से फर्जी पहचान बनाक...

मई 29, 2025 1:23 अपराह्न

views 23

आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की निरंतर सक्रियता के कारण लगातार हो रही है बारिश 

    आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की निरंतर सक्रियता के कारण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र भी मजबूत हो रहा है, जिसके कारण अगले 24 घंटों में एक संकुचन में विकसित होने की संभावना है। इससे आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में ...

मई 29, 2025 12:44 अपराह्न

views 26

सिक्किम समेत सम्‍पूर्ण पूर्वोत्‍तर भारत की प्रगति में चमकता हुआ अध्‍याय बन रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सिक्किम समेत सम्‍पूर्ण पूर्वोत्‍तर भारत की प्रगति में चमकता हुआ अध्‍याय बन रहा है। सिक्किम के 50 वर्ष कार्यक्रम को आज वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार सिक्किम की प्रगति में पूरा समर्थन दे रही है। उन्‍होंने कहा कि स...

मई 29, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 8

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, बुधवार को 86 नए कोविड मामलों की पुष्टि

  महाराष्ट्र में कोविड मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 86 नए कोविड मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या जनवरी से अब तक 521 हो गई है। इस दौरान छह मरीजों की कोविड से मौत हो गई। इसके अतिरिक्त, एक मरीज की मौत बुखार और सांस लेने मे...

मई 29, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू शहर के बाहरी इलाके नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सड़क किनारे तीन मोर्टार शैल पाए गए

जम्मू शहर के बाहरी इलाके नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कल सड़क किनारे तीन मोर्टार शैल पाए गए। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को तुरंत घटनास्थल पर तैनात किया गया। शेल के स्रोत की जांच की जा रही है।

मई 29, 2025 12:02 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार में आज कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।      प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सिक्किम की राजधानी गंगटोक में, "सिक्किम के 50 वर्ष: प्रयोजनमूलक प्रगति और प्रकृति के साथ विकास” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे राज्य के लिए कुछ व...

मई 29, 2025 7:47 पूर्वाह्न

views 12

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा अध्‍यक्ष ने प्रक्रिया नियमावली और कार्य संचालन पर नज़र रखने के लिए 9 समितियों का गठन किया

  जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा अध्‍यक्ष ने प्रक्रिया नियमावली और कार्य संचालन पर नज़र रखने के लिए नौ समितियों का गठन किया है। सत्तारूढ नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्‍व वाला गठबंधन छह समितियों की अध्‍यक्षता करेगा जबकि शेष तीन समितियों का अध्यक्षता विपक्ष को दी गई है। सत्ताधारी गठबंधन में नेशनल कांफ्रेंस के विध...

मई 29, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज ‘सिक्किम के 50 वर्ष: प्रयोजनमूलक प्रगति और प्रकृति के साथ विकास’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सिक्किम की राजधानी गंगटोक में, 'सिक्किम के 50 वर्ष: प्रयोजनमूलक प्रगति और प्रकृति के साथ विकास' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे राज्य के लिए कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कुछ परियोजनाओँ की आधारशिला रखेंगे। श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित भी करें...

मई 28, 2025 2:02 अपराह्न

views 27

राज्यसभा चुनाव: डीएमके ने घोषित किए तीन उम्मीदवार, एक सीट अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन की पार्टी को

डीएमके ने राज्यसभा की छह सीटों के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है और एक सीट अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि माईम को आवंटित की है। डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक बयान में वर्तमान सांसद के. विल्सन, एस. आर. शिवलिंगम और कवि सलमा के नाम से प्रसिद्ध ...

मई 28, 2025 1:50 अपराह्न

views 17

महाराष्ट्र में लगातार बारिश से 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में भारी तबाही देखने को मिली है, क्योंकि लगातार बारिश ने आठ लोगों की जान ले ली और कई जिलों में कहर बरपाया। पुणे में तीन, जालना में दो और मुंबई, रायगढ़ और अहिल्यानगर में एक-एक मौत की खबर है। इनमें बिजली गिरने और दीवार गिरने से लेकर पेड़ गिरने और डूबने की घटनाएं शामिल है...