क्षेत्रीय

जुलाई 10, 2025 12:53 अपराह्न

views 17

श्री अमरनाथ यात्रा: अब तक एक लाख 28 हजार तीर्थयात्रियों ने किये पवित्र गुफा के दर्शन

श्री अमरनाथ गुफा के लिए 7300 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्‍था जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। ये तीर्थया‍त्री 284 वाहनों से निकले। इस बीच कल लगभग 17 हजार तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्‍मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन किये। अब तक पवित्र गुफा में दर्शन करने वाल...

जुलाई 10, 2025 12:50 अपराह्न

views 15

दिल्‍ली-एनसीआर के कई हिस्‍सों में वर्षा हुई, जलभराव से यातायात प्रभावित

    दिल्‍ली-एनसीआर के कई हिस्‍सों में आज सुबह मध्‍यम से तेज वर्षा हुई। तेज वर्षा के कारण आई टी ओ, धौला कुआं, नेहरू प्‍लेस, नांगलोई और मुंडका सहित राष्‍ट्रीय राजधानी के कई हिस्‍सों में पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है।      गुरूग्राम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने तेज वर्षा को देखते हुए ...

जुलाई 10, 2025 12:47 अपराह्न

views 17

गुजरात के वड़ोदरा जिले में पुल गिरने की घटना में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 12 हुई

  गुजरात के वड़ोदरा जिले में पुल गिरने की घटना में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 12 हो गई है। कल पाड्रा कस्‍बे के पास गंभीरा गांव में चार दशक पुराने पुल के एक हिस्‍से के महिसागर नदी में गिर जाने से कई वाहन डूब गए थे । बचाव अभियान अब भी जारी है। जिला प्रशासन बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहा है। इ...

जुलाई 10, 2025 11:09 पूर्वाह्न

views 16

कर्नाटक के बेंगलुरु में पाँच जगहों पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर्नाटक के विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर अघोषित विदेशी परिसंपत्तियां रखने के आरोपों के सिलसिले में बेंगलुरु में पाँच जगहों पर तलाशी ले रहा है। आरोपियों के आवास और व्यावसायिक संस्थाओं के साथ-साथ उनके प्रमुख सहयोगियों की भी तलाशी ली जा...

जुलाई 10, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 16

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

  दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सवेरे रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।

जुलाई 10, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 15

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को प्रस्तावित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को वाशिम, भंडारा, अंबरनाथ और पालघर में प्रस्तावित नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अंतर-विभागीय समन्वय पर ज़ोर देते हुए, श्री फडणवीस ने निर्देश दिया कि परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण को प्राथमिकता दी ज...

जुलाई 10, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 12

श्री अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

  श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7307 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 5534 पुरुष, 1586 महिलाएं, 25 बच्चे, 138 साधु और 24 साध्वियाँ शामिल हैं। इनमें से 3081 तीर्थयात्री सुबह सवा तीन बजे बालटाल आधार शिविर और 4...

जुलाई 10, 2025 8:47 पूर्वाह्न

views 36

बारिश के कारण इंदि‍रा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी

दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज बारिश के कारण इंदि‍रा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के द्वारा यात्रियों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया गया है। यात्रियों से हवाई अड्डे तक पहुँचने और संभावित देरी से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो और परिवहन के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।...

जुलाई 10, 2025 8:02 पूर्वाह्न

views 27

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज रांची में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में चार पूर्वी राज्यों- झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 70 प्रतिनिधि भाग लेंगे।     बैठक में ओडिशा का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री मोहनचरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा, मंत्री मुकेश महालिंगम, बि...

जुलाई 9, 2025 8:40 अपराह्न

views 59

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि राज्य में उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोई बाध्यता नहीं है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि राज्य में उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने की कोई बाध्यता नहीं है।  विधान परिषद में प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है कि श्री फडणवीस ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य भर मे...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला