क्षेत्रीय

अगस्त 10, 2025 4:33 अपराह्न

views 13

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नागपुर-पुणे के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर वंदे भारत ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वंदे भारत ट्रेन के वर्चुअल हरी झंडी दिखाने के समारोह में नागपुर रेलवे स्टे...

अगस्त 10, 2025 3:48 अपराह्न

views 26

बिहार: एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप में, भारतीय महिला टीम फाइनल से बाहर हुई

बिहार के राजगीर अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर में चल रही एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप में, भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में चीन से हारकर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। आज दोपहर खेले गए महिला सेमीफाइनल मैच में, चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को 28-7 अंकों से हराया।   पुरुष वर्ग में, फाइनल मैच हांगकांग...

अगस्त 10, 2025 3:39 अपराह्न

views 47

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्‍य प्रदेश में 1800 करोड़ रुपये की लागत वाली बीईएमएल रेल हब निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्‍य प्रदेश में 18 सौ करोड़ रुपये की लागत वाली बीईएमएल रेल हब निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी। रेल कोच निर्माण के 'ब्रह्मा' कहे जाने वाले इस संयंत्र की स्थापना रायसेन जिले के उमरिया गांव में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर की जाएगी। इससे पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार...

अगस्त 10, 2025 3:37 अपराह्न

views 87

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के जहानाबाद में एक छात्रा को जलाने के मामले में लिया संज्ञान

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने बिहार के जहानाबाद में एक छात्रा को जलाने के मामले में संज्ञान लिया है। रिपोर्ट में एक छात्रा को उसके आवासीय विद्यालय के रसोइए ने खाना मांगने पर उसे गर्म करछुल से जलाने का उल्‍लेख है। एनएचआरसी ने कहा कि यह घटना बिहार के जहानाबाद जिले के शकुराबाद इलाके में हुई।   ...

अगस्त 10, 2025 2:33 अपराह्न

views 17

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले के डल क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षाबलों और आंतकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी का सुराग खुफिया जानकारी से मिला था। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा विस्‍तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अगस्त 10, 2025 1:57 अपराह्न

views 28

झारखंड: जमशेदपुर में 145 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल

झारखंड के जमशेदपुर में आधुनिक परिवहन सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर इसका निर्माण होगा। लगभग 145 करोड़ रुपए की लागत से 13 एकड़ जमीन में टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा।

अगस्त 10, 2025 1:49 अपराह्न

views 19

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में 35 महिलाओं के समूह ने जल संरक्षण के क्षेत्र में पेश की मिसाल, 2 लाख लीटर से अधिक वर्षा जल किया संरक्षित

रुद्रप्रयाग जिले के कोट ग्राम पंचायत की 35 महिलाओं ने जल संरक्षण के क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। बरसात के सीजन में महिलाओं ने पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर खंतियां, चाल और खाल बनाकर अभी तक दो लाख लीटर से अधिक वर्षा जल संरक्षित कर दिया है। साथ ही विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर...

अगस्त 10, 2025 1:39 अपराह्न

views 20

उत्तरकाशी प्राकृतिक आपदा:, धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान छठे दिन भी जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद, धराली क्षेत्र में स्थिति सामान्य करने के लिए राहत और बचाव अभियान छठे दिन भी जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँच सुगम बनाने के लिए, मूसलाधार बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण अवरुद्ध सड़कों और पुलों की मरम्मत का काम तेज़ी से किया ...

अगस्त 10, 2025 1:33 अपराह्न

views 43

हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी, मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश जारी है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में राज्य में मॉनसून के और तेज़ होने और भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ...

अगस्त 10, 2025 1:25 अपराह्न

views 26

सिक्किम: मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के पर की नारी अदालत की शुरूआत

सिक्किम के मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज रोंगपो में प्रथम अम्‍मा सम्‍मान दिवस के अवसर पर नारी अदालत की शुरूआत की। नारी अदालत एक सामाजिक मंच है जिसे महिलाएं संचालित करती हैं। यह ग्रामीण और अर्द्ध शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को पहुंच और अनौपचारिक न्‍याय उपलब्‍ध कराता है। इसका उद्देश्‍य महिलाओं को...