क्षेत्रीय

अगस्त 11, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 15

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में आपदा के बाद पेयजल, खाद्यान्न, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने का कार्य जारी

उत्तरकाशी धराली आपदा में लापता लोगों की तलाश और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, खाद्यान्न, बिजली सहित अन्य सुविधाएं बहाल करने का कार्य तेज़ी से जारी है। हर्षिल की माइक्रो हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भागीरथी नदी ...

अगस्त 11, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 14

निर्वाचन आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया

    भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के संबंध में दस्तावेज़ मांगे हैं। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से जारी नोटिस में श्री गांधी से कहा गया है कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महादेवपुरा ...

अगस्त 11, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 18

केन्‍द्र आज 30 लाख किसानों को फसल बीमा के दावों की 3,200 करोड़ रूपए की राशि वितरित करेगा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के झुंझुनू में 30 लाख से अधिक किसानों को 3 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक के फसल बीमा दावों का वितरण करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इन दावों का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण - डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से किया जाएगा। ...

अगस्त 10, 2025 10:11 अपराह्न

views 10

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में हर घर तिरंगा अभियान के अन्‍तर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में हर घर तिरंगा अभियान के अन्‍तर्गत कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।   मुंबई के मलाड में  वीर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों के अटूट समर्पण, बलिदान और देशभक्ति के सम्मान में एक भव्य तिरंगा मार्च निका...

अगस्त 10, 2025 10:10 अपराह्न

views 16

जम्‍मू-कश्‍मीर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रियासी जिले में 11,500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया

जम्‍मू-कश्‍मीर में हर घर तिरंगा अभियान 2025 हिस्‍से के रूप में रियासी जिले में कौंसर नाग यात्रा के दौरान ग्‍यारह हजार पांच सौ फीट की ऊंचाई पर भारत का ध्‍वज़ तिरंगा फहराया गया। हमारे जम्‍मू-संवाददाता ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन रियासी जिला प्रशासन ने किया। उपायुक्‍त निधि मलिक ने कहा कि कौंसर ना...

अगस्त 10, 2025 10:07 अपराह्न

views 14

जम्‍मू-कश्‍मीर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍वच्‍छ जम्‍मू दौड़ 2025 का आयोजन किया

जम्‍मू-कश्‍मीर में जम्‍मू नगर निगम ने आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍वच्‍छ जम्‍मू दौड़ 2025 का आयोजन किया। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि 79वें स्‍वाधीनता दिवस के अवसर पर कई गतिविधियों के मुख्‍य हिस्‍से के रूप में इस दौड़ का आयोजन किया गया। श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के सफल समापन के बाद स्‍वच्‍...

अगस्त 10, 2025 10:04 अपराह्न

views 42

बिहार: निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो मतदाता फोटो पहचान पत्र रखने के लिए नोटिस जारी किया

बिहार में, निर्वाचन आयोग ने वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को दो मतदाता फोटो पहचान पत्र रखने के लिए नोटिस जारी किया है।   बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने श्री सिन्हा को इस महीने की 14 तारीख शाम 5 बजे तक विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उनका नाम ब...

अगस्त 10, 2025 8:13 अपराह्न

views 20

AIIMS नई दिल्ली ने अपने दो डॉक्टरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम पर राय देने के मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स, नई दिल्ली ने उन मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है, जिसमें एम्स के दो डॉक्टरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम पर राय देने का उल्लेख था। एम्स ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि संस्थान ई-सिगरेट सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू और निकोटीन के उपयोग को बढ़ावा नह...

अगस्त 10, 2025 8:08 अपराह्न

views 17

जम्मू-कश्मीर: आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान पूरी कश्मीर घाटी में सुचारू रूप से जारी

जम्मू-कश्मीर में, "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत, "हर घर तिरंगा" अभियान पिछले एक सप्ताह से पूरी कश्मीर घाटी में सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें भाग लेने वाले लोग राष्ट्रीय अभियान के प्रति अपनेपन, देशभक्ति और कर्तव्‍यनिष्ठा की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। शिक्षा, युवा सेवाओं और खेल, ग्रामीण विक...

अगस्त 10, 2025 8:03 अपराह्न

views 16

पंजाब: भारतीय सेना के दो वीरों, नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

पंजाब में भारतीय सेना के दो वीरों, नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह का आज उनके पैतृक निवास पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दोनो ने कल जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान दिया था।   शोकाकुल परिवार के सदस्यों के साथ सेना और स्था...