क्षेत्रीय

सितम्बर 10, 2025 2:42 अपराह्न

views 72

असम सरकार ने 1950 के निष्कासन अधिनियम के तहत अवैध प्रवासियों को निष्कासित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को स्‍वीकृति दी

असम मंत्रिमंडल ने अवैध प्रवासियों का पता लगाने और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए अप्रवासी (असम से निष्कासन) अधिनियम, 1950 को लागू करने के लिए कल एक मानक संचालन प्रक्रिया - एस ओ पी को मंज़ूरी दी। इसके तहत, ज़िला आयुक्त को ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए निष्कासन आदेश जारी करने का अधि...

सितम्बर 10, 2025 2:21 अपराह्न

views 16

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्राएँ सुचारू रूप से चल रही हैं। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर सड़क संबंधी समस्याएँ बनी हुई हैं। उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि 15 सितम्‍बर तक सभी...

सितम्बर 10, 2025 2:11 अपराह्न

views 34

नेपाल में हाल ही में हुई अशांति और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण, उत्तराखंड से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में हुई अशांति और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण, उत्तराखंड से सटी भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से गहन जाँच, गश्त और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। चंपावत के ज़िला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस और...

सितम्बर 10, 2025 2:00 अपराह्न

views 22

हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने केंद्र की अंतर-मंत्रालयी टीमों ने दौरा किया

केंद्र सरकार की अंतर-मंत्रालयी टीमों ने मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा किया। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, केंद्रीय टीमों ने चंबा, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आपदा प्रभावित लोगों से...

सितम्बर 10, 2025 1:22 अपराह्न

views 18

रांची में संयुक्त कार्रवाई: तबारक लॉज से संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सुबह रांची के लोअर बाजार थाना के अंतर्गत इस्लामनगर इलाके के तबारक लॉज से एक संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए। संदिग्ध आतंकवादी की पहचान अशहर दानिश के रूप में हुई है।...

सितम्बर 10, 2025 1:04 अपराह्न

views 24

नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और जाँच तेज़ की

नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने महत्वपूर्ण स्थानों पर गश्त और जाँच तेज़ कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोरेंग और ग्यालशिंग ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारियों को एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त करने और मौजूदा हालात पर नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित सीमा चौकियों, खासकर रंगप...

सितम्बर 10, 2025 1:02 अपराह्न

views 16

केरल में तेज़ बारिश होने की संभावना

केरल में फिर से तेज़ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में केरल और लक्षद्वीप में औसत से अधिक बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। राज्य के चार ज़िलों में तेज़ बारिश का येलो अर्लट जारी किया गया है।

सितम्बर 10, 2025 12:49 अपराह्न

views 28

श्रीमाता वैष्‍णो देवी यात्रा खराब मौसम और भूस्‍खलन के कारण 15वें दिन भी स्‍थगित

जम्‍मू-कश्‍मीर में रियासी जिले की त्रिकुटा पहाडियों पर स्थित श्रीमाता वैष्‍णो देवी की पवित्र गुफा की यात्रा, खराब मौसम और भूस्‍खलन के कारण आज 15वें दिन भी स्‍थगित है। लगातार बारिश से भूस्‍खलन के कारण तीर्थस्‍थल तक का मार्ग बाधित हुआ है और तीर्थयात्रियों का वहां जाना सुरक्षित नहीं है। भूस्‍खलन और सडक...

सितम्बर 10, 2025 11:50 पूर्वाह्न

views 14

केरल में सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट का एक ग्राम पहुँचा ₹10,130

केरल में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राज्‍य में, 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत दस हजार एक सौ तीस रूपये हो गई है। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में उतार-चढाव के बीच केरल में सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।

सितम्बर 10, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 419

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने नेपाल की सीमा से लगे अपने सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में बढ़ते संकट को देखते हुए उसकी सीमा से लगे अपने सभी जिलों में चौबीसों घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।   नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ स्थित प...