राष्ट्रीय

अक्टूबर 23, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 43

असम में कोकराझार-सालाकाटी के बीच संदिग्ध विस्फोट से रेल पटरी क्षतिग्रस्त, जांच जारी

असम के कोकराझार जिले में आज तड़के पूर्वोत्‍तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार खण्‍ड में कोकराझार और सालाकाटी के बीच संदिग्‍ध विस्‍फोट में रेल की पटरियों को नुकसान पहुंचा। इस घटना से रेल सेवाएं प्रभावित हुई।   रेल अधिकारियों के अनुसार किसी विस्‍फोटक सामग्री से ये घटना अंजाम दी गई। उस समय इस रास्‍ते ...

अक्टूबर 23, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 102

आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि वह आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत की और मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आगामी शिखर सम्म...

अक्टूबर 23, 2025 10:36 पूर्वाह्न

views 50

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक है और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाई-बहन के रिश्ते को...

अक्टूबर 23, 2025 9:40 पूर्वाह्न

views 30

आतंकवाद का प्रायोजक देश पाकिस्‍तान मानवाधिकारों के उल्लंघनकर्ता के रूप में बेनकाब: भारत

भारत ने कहा है कि आतंकवाद का प्रायोजक देश पाकिस्‍तान मानवाधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ता के रूप में बेनकाब हो गया है। भारत के संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस्लामाबाद समर्थित पहलगाम हमला दुनिया को हमेशा याद रहेगा। उन्‍होंने कहा कि अंतर्राष...

अक्टूबर 23, 2025 9:24 पूर्वाह्न

views 31

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जर्मनी की यात्रा पर

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी मज़बूत करने के लिए आज से जर्मनी की यात्रा पर होंगे। वर्ष 2025 में भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ को देखते हुए उनकी यह यात्रा जर्मनी के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।   पीयूष गोयल ...

अक्टूबर 23, 2025 9:05 पूर्वाह्न

views 24

लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने राजौरी-पुंछ सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर तैयारियों की समीक्षा की

व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. मिश्रा ने कल राजौरी और पुंछ जिलों के कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के निकट परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा स्थिति का आकलन किया। उनके साथ ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी, मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी भी थे। ल...

अक्टूबर 23, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 106

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक हज़ार से अधिक बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक हज़ार से ज़्यादा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आयोग के निर्देशों का पालन न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, राज्य में बीएलओ की नियुक्ति प्रक्रिया इस साल अप्रैल में शुरू हुई थी, लेकिन एक हज़ार से ज़्यादा बीएलओ ने 17 अक्टूबर तक कार्...

अक्टूबर 23, 2025 8:21 पूर्वाह्न

views 109

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए से बंद

उत्‍तराखंड में विश्‍व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज से बंद कर दिये जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 08:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दिन के 12:30 बजे बंद होंगे। शीतकालीन प्रवास के लिए बाबा केदार की प्रतिमा उखीमठ स्थित ओमकारेश्‍वर मंदिर में और देवी यमुना की प्रतिमा...

अक्टूबर 23, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 70

सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से तैयार सामग्री की स्‍पष्‍ट लेबलिंग अनिवार्य बनाते हुए सूचना प्रौद्योगिकी विनियमों में बदलाव प्रस्तावित किया

सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी विनियमों में बदलाव प्रस्‍तावि‍त किए हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार सामग्री की स्‍पष्‍ट लेबलिंग अनिवार्य बनायी गयी है। बदलावों में फेसबुक और यू-ट्यूब जैसे व्‍यापक प्‍लेटफॉर्म की जवाबदेही बढ़ाने का भी प्रावधान है, ताकि डीपफेक और भ्रामक सूचनाओं से होने वाली हानि रोकी ज...

अक्टूबर 23, 2025 8:11 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी; दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद खराब

मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बहुत तेज़ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भी तेज़ बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। लक्षद्वीप, ओडिशा और तेलंगाना में गरज के...