राष्ट्रीय

नवम्बर 26, 2025 4:47 अपराह्न

views 96

56वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में ईरान और इराक के फिल्म निर्माताओं ने किया शिरकत

56वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव में ईरान और इराक के फिल्म निर्माताओं ने आज संवाददाता सम्‍मेलन में दो फिल्मों की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि सेंसरशिप आम लोगों के दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करती है। ईरान की फिल्म माई डॉटर्स हेयर- राहा के निर्देशक सईद हेसम फरहमंद जू ने कहा कि यह फिल्म ...

नवम्बर 26, 2025 6:21 अपराह्न

views 61

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने दो करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय किए

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार डेटाबेस की निरंतर सटीकता बनाए रखने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत दो करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं।   इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि प्राधिकरण ने यह डेटा भारत के महापंजीयक, राज्यों और केंद्र ...

नवम्बर 26, 2025 4:15 अपराह्न

views 68

संविधान ज्ञान से उत्पन्न हुआ है और यह भारत की आत्मा है: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर देश की यात्रा समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के संवैधानिक सिद्धांतों से प्रेरित है। आज दिल्ली विधानसभा में संविधान दिवस समारोह के दौरान कॉफ़ी बुक टेबल का शुभारंभ करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान ज्ञान से उत्पन...

नवम्बर 26, 2025 3:49 अपराह्न

views 106

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्य कोयला खदान नीलामी के 13वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉक की सफल नीलामी की

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्य कोयला खदान नीलामी के 13वें दौर के अंतर्गत तीन कोयला ब्लॉक की सफल नीलामी की गई। मंत्रालय ने कहा है कि इससे सालाना लगभग 4 हजार करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित होगा। इससे लगभग 7 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित होने और करीब 66 हजार रोजगार अवसर सृजित होने की आशा है। दो कोयल...

नवम्बर 26, 2025 3:18 अपराह्न

views 130

संविधान दिवस के मौके पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संविधान राष्ट्रीय पहचान की आधारशिला है और यह राष्ट्र को आगे बढ़ाने, औपनिवेशिक मानसिकता के स्थान पर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण ...

नवम्बर 26, 2025 3:19 अपराह्न

views 243

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का नागरिकों से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संविधान दिवस पर संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता प्रत्येक नागरिक को एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि संविधान मानवीय गरिमा, समानता और स्वतंत्रता को स...

नवम्बर 26, 2025 3:21 अपराह्न

views 117

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तेलंगाना के हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व में तेजी से बढ़ रहे घरेलू विमानन बाजारों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत निवेश और नवाचार का स्वागत करत...

नवम्बर 26, 2025 2:09 अपराह्न

views 138

नागालैंड सरकार ने हॉर्नबिल उत्‍सव से पहले शुरू की नई हेलीकॉप्टर सेवा

नागालैंड ने इस वर्ष हॉर्नबिल उत्‍सव से पहले संचार और पर्यटक अनुभव बढ़ाने के इरादे से एक नई हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है। राज्‍य के पर्यटन मंत्री टेम्जेन इमना अलोंग ने कल कोहिमा में इस सेवा की शुरूआत की। हेलीकॉप्‍टर सेवा द्वारा कोहिमा, ज़ुकोऊ घाटी और हॉर्नबिल उत्‍सव के खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ विभिन्...

नवम्बर 26, 2025 2:05 अपराह्न

views 73

संघ लोक सेवा आयोग ने देश के प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत किया है: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग ने देश के प्रशासनिक ढांचे को मज़बूत किया है। नई दिल्ली में आयोग के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए श्री बिड़ला ने कहा कि इस संस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता और गोपनीयता ने आयोग को दुनिया भर में एक पारदर्शी संस्था के रूप में मान्य...

नवम्बर 26, 2025 2:00 अपराह्न

views 56

फिल्म निर्देशक राजेन्द्र तलक ने इफ्फी में उनकी नई फिल्म क्लोडिया दिखाए जाने पर जताई खुशी

फिल्म निर्देशक राजेन्द्र तलक ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी में उनकी नई फिल्म क्लोडिया दिखाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। क्लोडिया एक कोंकणी फिल्म है, जिसे कल महोत्सव में दिखाया जाएगा। श्री तलक ने गोवा में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन और सहायता देने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया है। उ...