राष्ट्रीय

सितम्बर 9, 2023 2:30 अपराह्न

views 34

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रगति मैदान में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रगति मैदान में हॉल नं.3 में डिजिटल नवाचार दीर्घा स्थापित की है। इसका उद्देश्‍य जी20 देशो के प्रतिनिधियों को भारत की डिजिटल पहलों से अवगत कराना है। इस दीर्घा में 5 मुख्‍य डिजिटल पहलों को प्रदर्शित किया गया है। रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार चौधरी ने आकाशवाणी को बताय...

सितम्बर 9, 2023 2:27 अपराह्न

views 41

भारत के प्रस्ताव पर अफ्रीकी संघ को जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया; प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को भरोसे और निर्भरता में परिवर्तन करने का आह्वान

नई दिल्ली में आज जी-20 के 18वें शिखर सम्मेलन के शुरू होने पर अफ्रीकी संघ संगठन का स्थाई सदस्य बन गया। उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफ्रीकी संघ के प्रमुख अजाली असोमनी को स्थाई सदस्य के रूप में स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। भारत ने सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ अ...

सितम्बर 9, 2023 2:16 अपराह्न

views 47

मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप से छह सौ से अधिक लोगों की मृत्यु, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया

भूकंप की तीव्रता छह दशमलव 8 थी और इसका केंद्र एटलस की पहाड़ी के 56 किलोमीटर पश्चिम ओकामेडेन शहर में था। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार देर रात 11 बजे आया। भूकंप से, यूनेस्‍को द्वारा विश्‍व धरोहर घोषित रेड वॅाल को भी क्षति पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मोरक्‍को में कल रात आए भूकंप मे लोगों क...

सितम्बर 9, 2023 11:08 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सऊदी अरब के प्रधानमंत्री शहजादा मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नई दिल्ली में सऊदी अरब के प्रधानमंत्री शहजादा मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सऊदी अरब के प्रधानमंत्री  जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इन दिनों भारत में हैं। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद के नेताओं की पहली...

सितम्बर 9, 2023 9:52 पूर्वाह्न

views 39

आरबीआई 2 हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के बाद अतिरिक्त नकदी को चरणबद्ध तरीके से वापस लेगा और वृद्धिशील नकद आरक्षित अनुपात को बंद कर देगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के बाद वृद्धिशील नकद आरक्षी अनुपात-आईसीआरआर को समाप्त करने का फैसला किया है।  आरबीआई  ने यह अनुपात बाजार में नकदी की अधिकता के समाधान के लिए लागू किया था। यह कार्य आज से चरणबद्ध रूप से किया जाएगा। आरबीआई ने 10 अगस्त को बैंकों से कहा...

सितम्बर 9, 2023 9:48 पूर्वाह्न

views 36

छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव नतीजों में भाजपा को 3; सपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, झारखंड और उत्तराखंड विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उप-चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा और उत्तराखंड की तीन सीटें जीत ली है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट जीती है...

सितम्बर 9, 2023 9:45 पूर्वाह्न

views 37

प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत की जी-20 अध्यक्षता की सराहना की; सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिकी समर्थन की पुष्टि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल अपने सरकारी आवास पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग और भारत और अमरीका के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों की मैत्री वैश्विक कल्याण में मह...

सितम्बर 8, 2023 9:32 अपराह्न

views 31

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतरश ने कहा – भारत की जी20 की अध्यक्षता क्रान्तिकारी परिवर्तन में मदद करेगी, जिसकी विश्‍व को आवश्‍यकता है

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने आज कहा कि भारत की जी20 अध्‍यक्षता ऐसे क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने में मदद करेगी, जिसकी विश्‍व को अत्‍यधिक आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत अल्‍प विकसित देशों के लिये विकास एजेंडे को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को लगातार दोहरा रहा है।  जी20 शिखर सम्‍मेलन ...

सितम्बर 8, 2023 9:30 अपराह्न

views 33

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्‍नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने आवास पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच आज शाम हुई बैठक में दोनों नेताओं ने भारत ...

सितम्बर 8, 2023 8:32 अपराह्न

views 28

भारत ने मात्र छह साल में वित्तीय समावेशन में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है : नितिन गडकरी

सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत ने मात्र छह साल में वित्तीय समावेशन में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिसमें सामान्य परिस्थितियों में 47 साल लगते। श्री गडकरी ने जी20 की रिपोर्ट पर सोशल मीडिया पोस्‍ट में ये बात कही। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि जन धन, आधार और मोबाईल के आ...