राष्ट्रीय

मार्च 18, 2024 5:48 अपराह्न

views 42

मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा

  मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा। उन्‍हें यह सम्‍मान काव्‍य संग्रह रूद्र सात्विकम और 2013 से 2022 के दौरान साहित्‍य में योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके तहत प्रशस्ति पत्र, मां सरस्‍वती का प्रतीक चिन्‍ह और 15 लाख रूपये दिए जाते हैं। र...

मार्च 18, 2024 8:32 अपराह्न

views 33

आईपीएस अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विवेक सहाय को पश्चिम-बंगाल का नया पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने राज्‍य सरकार से राजीव कुमार को पुलिस महानिदेशक पद से हटाने को कहा था। राजीव कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्‍ट्रानिक्‍स विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के ...

मार्च 18, 2024 4:46 अपराह्न

views 18

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, सात घायल

  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज दुर्घटना स्थल का दौरा किया और घायलों से मिलने अस्पताल भी गई। यह इमारत मध्‍यरात्रि को ढही थी। सुश्री बनर्जी ने बताया कि यह इलाका बहुत संकीर...

मार्च 18, 2024 4:42 अपराह्न

views 34

निर्वाचन आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिव समेत पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाया

  लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने छह राज्‍यों के गृह सचिवों तथा पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटा दिया है। सूत्रों ने बताया है कि गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के गृह सचिव को हटाया गया है। मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्‍य प्रशासनिक प्रभाग के सचिव...

मार्च 18, 2024 2:00 अपराह्न

views 29

आपदा प्रबंधन पहल आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्णः एनडीएमए

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण-एनडीएमए के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने जोर देकर कहा है कि सामुदायिक नेतृत्व वाली आपदा प्रबंधन पहल, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली में औद्योगिक सुरक्षा और आपातकाल जोखिम, को कम करने के विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में श्री सिंह ने कहा कि आपद...

मार्च 18, 2024 1:58 अपराह्न

views 34

दक्षिणी-राज्‍यों में एनडीए के पक्ष में है उत्‍साहः नरेन्द्र मोदी

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दक्षिणी राज्‍यों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के पक्ष में उत्‍साह है। तेलंगाना के जगतियाल में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। उन्‍ह...

मार्च 18, 2024 1:52 अपराह्न

views 30

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एसबीआई को चुनावी बॉन्‍ड से संबंधित सभी विवरणों की जानकारी देने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय स्‍टेट बैंक-एसबीआई को आज चुनावी बॉन्‍ड से संबंधित सभी विवरण की जानकारी देने का निर्देश दिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एसबीआई को 21 मार्च तक क्रेता और प्राप्‍तकर्ता राजनीतिक पार्टी के बीच के संपर्क को दर्शाने वाले यूनिक बॉन्‍ड नंबरों की भी जानकारी देने को कहा है। मुख्‍य...

मार्च 18, 2024 1:44 अपराह्न

views 38

चिंताजनक गति से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामलेः स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव लमछोंघोई स्वीटी चांगासन ने डेंगू से लड़ने के लिए बहु-क्षेत्रीय नियोजन पर जोर दिया। श्रीमती चांगसन ने आज नई दिल्ली में आयोजित डेंगू सम्मेलन में कहा कि डेंगू के मामले चिंताजनक गति से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले वर्ष डेंगू के तीन लाख मामले दर्ज किए गए और इससे...

मार्च 18, 2024 1:41 अपराह्न

views 29

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दो-अभियुक्तों समेत दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आत्मसमर्पण का आदेश

सर्वोच्च न्यायालय ने आज धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य दो अभियुक्त, अंकुश और वैभव जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है और उन्हें तुरंत आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। शीर्ष न्यायालय ने अभियुक्तों के वकील की आत्मसमर्पण करने के लिए, अतिरिक्त एक सप्ताह के समय की मांग को ख...

मार्च 18, 2024 1:23 अपराह्न

views 32

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शिवमोग्गा, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा का गृह जिला है, जिनके बड़े बेटे बीवाई राघवेंद्र शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद हैं। रैली के दौरान बीएस येद...