राष्ट्रीय

मार्च 19, 2024 12:31 अपराह्न

views 38

लोकसभा चुनावः नई दिल्ली में घोषणा-पत्र को मंजूरी देने हेतु कांग्रेस-कार्यसमिति की बैठक जारी

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा-पत्र को मंजूरी देने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, अजय माकन और के. सी. वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ...

मार्च 19, 2024 12:28 अपराह्न

views 34

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी होगी

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की एक सौ दो सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्च...

मार्च 19, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 30

लगातार चौथे वर्ष विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी नई दिल्लीः रिपोर्ट

2018 के बाद नई दिल्ली को लगातार चौथे वर्ष विश्व का सबसे अधिक प्रदूषित राजधानी शहर का दर्जा मिला है। स्विस संगठन आई क्‍यू ए आई आर ने अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा है कि नई दिल्‍ली की वायु गुणवत्‍ता 2023 में सबसे खराब श्रेणी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली में हवा का पी एम टू प्‍वाइंट फाइव स्‍तर 202...

मार्च 19, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 28

बुल्‍गारिया के राष्‍ट्रपति ने सात नागरिकों सहित चालक-दल का बचाव करने के लिए भारतीय नौसेना का आभार जताया

बुल्‍गारिया के राष्‍ट्रपति रूमेन राडेव ने अपहृत बुल्‍गारिया के जहाज एमवी रूएन पर भारतीय नौसेना द्वारा चलाये गए सफल बचाव अभियान के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया के पोस्‍ट में कल राष्‍ट्रपति राडेव ने बुल्‍गारिया के सात नागरिकों सहित चालक दल का बचाव करने के लिए भारतीय नौसेना का धन्‍यवाद किया...

मार्च 19, 2024 8:20 पूर्वाह्न

views 33

बिहार का बेगूसराय विश्‍व का सबसे अधिक प्रदूषित शहरः रिपोर्ट

स्विस संगठन आई. क्‍यू. ए. आई. आर. ने अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा है कि नई दिल्‍ली की वायु गुणवत्‍ता 2023 में सबसे खराब श्रेणी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली में हवा का पीएम 2.5 स्‍तर 2022 के प्रति घनमीटर 89.1 माइक्रोग्राम से बिगड़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर हो गया था। बिहार का बे...

मार्च 19, 2024 8:16 पूर्वाह्न

views 28

प्रधानमंत्री मोदी पलक्कड़ में एक रोड-शो के साथ आज केरल के चुनाव अभियान का करेंगे शुभारंभ

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्‍मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक रोड-शो के साथ केरल के चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह रोड-शो पलक्कड़ में हेड पोस्ट ऑफिस रोड से कोट्टा मैदान तक एक किलोमीटर का होगा। इसके बाद श्री मोदी तमिलनाडु में ...

मार्च 18, 2024 9:51 अपराह्न

views 24

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय पुणे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय पुणे को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पहली जुलाई 2022 से 30 जून 2023 के दौरान अनुकरणीय प्रतिबद्धता और सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। सशस्‍त्र बल चिकित्‍सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नरेन्‍द्र...

मार्च 18, 2024 9:22 अपराह्न

views 30

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्‍य लोक सेवा अधिकारियों से राष्‍ट्रपति भवन में मुलाकात की।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोक सेवा अधिकारियों से कुशल और स्‍मार्ट प्रशासन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता-एआई, ब्‍लॉकचेन और बिग डाटा एनालेटिक्‍स जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आह्वान किया है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि नए-नए विचारों और नई प्रौद्योगिकी के साथ समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव ऐसे प्र...

मार्च 18, 2024 9:18 अपराह्न

views 25

शक्ति टिप्पणी पर राहुल गांधी ने भाजपा वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज स्पष्ट किया कि शक्ति से उनका तात्पर्य उस ताकत से है जिसने भारत की आवाज, भारत की संस्थाओं और भारत के पूरे संवैधानिक ढांचे को अपने चंगुल में फंसा लिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी टिप्पणिय...

मार्च 18, 2024 9:14 अपराह्न

views 27

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ को पद से हटाया गया

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ को पद से हटा दिया गया है। डॉक्टर सिद्धार्थ गृह विभाग के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार भी संभाल रहे थे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है। डॉक्टर सिद्धार्थ कैबिने...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला