राष्ट्रीय

जून 11, 2024 12:43 अपराह्न

views 61

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने आज केंद्रीय खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि वह दी गई जिम्मेदारी को प्रतिबद्धता, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्‍होंने कहा कि उनका विभाग किसानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा और उनकी आय...

जून 11, 2024 12:27 अपराह्न

views 14

भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत और कतर अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर यह बात कही। उन्‍होंने श्री अल थानी के द्वारा दी गई बधाई पर आभार भी व्‍यक्‍त किया।

जून 11, 2024 12:21 अपराह्न

views 23

योग ने समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देश में बड़ा उत्साह है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि योग एक शाश्वत अभ्‍यास है जो एकता और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्‍होंने विविध संस्कृतियों और क्षेत्रों को जोड़ने की उल्लेखनीय क्...

जून 11, 2024 12:16 अपराह्न

views 25

गिरिराज सिंह और सुरेश गोपी ने संभाला अपने-अपने मंत्रालयों का पदभार

गिरिराज सिंह ने आज केंद्रीय कपड़ा मंत्री का पदभार संभाला। इस मौके पर पूर्व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल मौजूद रहे। पबित्रा मारघेरिता ने भी मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला। इस बीच सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलि...

जून 11, 2024 12:12 अपराह्न

views 23

अश्विनी वैष्णव और भूपेन्द्र यादव ने ग्रहण किया अपने-अपने मंत्रालयों का पदभार

  अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पदभार ग्रहण किया। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने श्री वैष्णव का स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री वैष्णव ने कहा, जनता ने एक...

जून 11, 2024 12:09 अपराह्न

views 13

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने संभाला कार्यभार, कहा- बहुत सफल रहेगी मोदी 3.0 की विदेश नीति

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल रहेगी। आज सुबह कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्र प्रथम और वसुधैव कुटुंबकम भारतीय विदेश नीति के दो मार्गदर्शक सिद्धांत होंग...

जून 11, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 22

तेलंगाना में जल्द किया जाएगा शिक्षा और कृषि आयोग का गठन: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना दो क्षेत्रों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा और कृषि आयोग का गठन करेगा। छात्रों को पुरस्कार प्रदान करने से संबंधित एक समारोह में श्री रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार हर गांव में शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रति...

जून 11, 2024 11:13 पूर्वाह्न

views 35

तेलंगाना: न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू की

  न्यायमूर्ति पी. सी. घोष की अध्यक्षता वाले कालेश्वरम न्यायिक आयोग ने तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। न्यायमूर्ति घोष ने परियोजना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि विवरण उचित समय पर प्रस्तुत किए जाएंगे और इससे संबंधित जांच से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं...

जून 11, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 16

नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कई मंत्री आज संभालेंगे अपना कार्यभार

नवगठित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कई मंत्री आज अपना कार्यभार संभालेंगे। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और खेल तथा युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हैं जो आज से अपने कार्यालय में कामकाज शुर...

जून 11, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 31

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी रहने की चेतावनी दी है। अगले पांच दिनों में जम्मू संभाग, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में उत्तरी अरब सागर, गुजरात और...