राष्ट्रीय

अगस्त 8, 2024 11:30 पूर्वाह्न

views 31

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा और सौमित्र खान भी थे।

अगस्त 8, 2024 11:15 पूर्वाह्न

views 58

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित टूरिस्ट गाइड्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 25वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्री शेखावत ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू पर्यटन...

अगस्त 8, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 34

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में पेश करेंगे आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक-2024

लोकसभा में आज आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार करने के बाद इसे पारित करने के लिए सदन के एजेंडे में सूचीबद्ध है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यह विधेयक सदन के पटल पर रखेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 में संशोधन करना है। उधर, राज्यसभा में आज के कामकाज में विनियोग (...

अगस्त 8, 2024 9:07 पूर्वाह्न

views 34

मौसम विभाग ने देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

  मौसम विभाग ने इस सप्ताह के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्‍य, पश्चिमोत्तर और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि शनिवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्‍मीर में तेज वर्षा होने ...

अगस्त 8, 2024 9:05 पूर्वाह्न

views 25

अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करके इस स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाएगा। उपग्रह को लॉन्च करने के लिए स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल का इस्तेमाल किया जाएगा और यह उपग्रह 15 अगस्त को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। 

अगस्त 8, 2024 9:04 पूर्वाह्न

views 27

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे

  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक नीति बैठक 6 अगस्त से मुंबई में चल रही है। बैंक ने फरवरी 2023 के बाद होने वाली पिछली आठ नीति समीक्षाओं में रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

अगस्त 8, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 36

सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में ...

अगस्त 7, 2024 8:54 अपराह्न

views 21

देश के पश्चिमी, उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य तथा उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में इस सप्‍ताह हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना है

देश के पश्चिमी, उत्‍तर-पश्चिमी, मध्‍य तथा उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्रों में इस सप्‍ताह हल्‍की से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और राजस्‍थान में अगले सात दिनों के दौरान तेज बारिश हो सकती है। इस अवधि में उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ और द...

अगस्त 7, 2024 8:51 अपराह्न

views 13

मणिपुर राज्य विधान सभा में आज छह हजार पांच सौ सत्तर करोड़ रुपये की सात अनुदान मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया

मणिपुर राज्य विधान सभा में आज छह हजार पांच सौ सत्तर करोड़ रुपये की सात अनुदान मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सदन में आज पारित अनुदान की मांगें कृषि, सामुदायिक और ग्रामीण विकास, बिजली, युवा कार्यक्रम और खेल विकास, योजना, राज्य प्रशिक्षण अकादमी, अल्पसंख्यक और अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित ज...

अगस्त 7, 2024 8:49 अपराह्न

views 16

भारतीय तट रक्षक बल- आई.सी.जी. ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास समुद्र से मछली पकड़ने वाली एक नाव सेंगलम्मन से 21 वर्षीय भारतीय मछुआरे को बचाया है

भारतीय तट रक्षक बल- आई.सी.जी. ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट के पास समुद्र से मछली पकड़ने वाली एक नाव सेंगलम्मन से 21 वर्षीय भारतीय मछुआरे को बचाया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कल चेन्‍नई स्थित समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र को मदद के लिए संदेश मिला था। यह संदेश एक मछली पकडने वाली नौका से भेजा गया ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला