राष्ट्रीय

अक्टूबर 1, 2024 1:40 अपराह्न

views 4

चीन के साथ एलएसी पर स्थिति स्थिर है लेकिन सामान्‍य नहीं: सेना प्रमुख जरनल उपेन्‍द्र द्विवेदी

सेना प्रमुख जरनल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने कहा है कि चीन के साथ वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति स्थिर है लेकिन सामान्‍य नहीं। नई दिल्‍ली में आज चाणक्‍य रक्षा संवाद पर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत मई 2020 में सैन्‍य गतिरोध शुरू होने से पहले अप्रैल 2020 की स्थिति बहाल करना चाहता है। उन्‍होंने कहा ...

अक्टूबर 1, 2024 1:03 अपराह्न

views 6

गरीबों और छोटे व्‍यवसायियों के लिए बैंक से ऋण लेना अब आसान: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि गरीबों और छोटे व्‍यवसायियों के लिए बैंक से ऋण लेना अब आसान हो गया है। उन्‍होंने कहा कि यह जनधन योजना के कारण संभव हो सका है। उन्‍होंने आज ईटानगर में ऋण आउटरीच कार्यक्रम के दौरान विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने ...

अक्टूबर 1, 2024 9:33 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में जमैका के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर एंड्रयू होलनेस के साथ वार्ता की। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद हाउस पहुंचने पर डॉ. एंड्रयू होलनेस का गर्मजोशी से स्‍वागत किया। भारत और जमैका ने आज डिजिटल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान और खेलों के क्षेत्र में सहय...

अक्टूबर 1, 2024 12:48 अपराह्न

views 25

अपनी ही रिवॉल्‍वर की गोली लगने से घायल हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज सुबह मुंबई में अपने आवास पर रिवॉल्‍वर की गोली से घायल हो गए। यह घटना आज सुबह चार बजकर 45 मिनट पर हुई जब वे कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अपनी लाइसेंस वाली रिवॉल्‍वर दराज में रखते समय रिवॉल्‍वर हाथ से गिर जाने से चली गोली उनके पैर में लग गई। गोविंदा को एक निजी अस्‍पत...

अक्टूबर 1, 2024 12:44 अपराह्न

views 11

जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

जमैका के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर एंड्रयू होलनेस आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि (राजघाट) पर गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्‍टर होलनेस भारत की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे।

अक्टूबर 1, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 13

फिल्‍म अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

फिल्‍म अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 73 वर्षीय अभिनेता का एक छोटा ऑपरेशन होना है। अस्पताल से कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

अक्टूबर 1, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 12

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगाई

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मानहानि का मामला भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेता राजीव बब्बर ने दायर किया था। उन्होंने मतदाता सूची से एक विशेष समुदाय के 30 लाख मतदाताओं के नाम ...

अक्टूबर 1, 2024 9:09 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं से तीसरे और अंतिम चरण में आज वोट डालने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज हो रहे तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के ...

अक्टूबर 1, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 13

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को आईआईटी में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक दलित विद्यार्थी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी), धनबाद में प्रवेश सुनिश्चित कर बड़ी राहत दी है। इस विद्यार्थी को पैसे जुटाकर ऑनलाइन प्रवेश शुल्‍क जमा कराने में कुछ मिनटों की देर हो गई थी और वह प्रवेश से वंचित हो गया था। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड...

अक्टूबर 1, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 14

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार आज नई दिल्ली में विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार आज नई दिल्‍ली में दिव्‍यांगता पुनर्वास सेवा और विशेष शिक्षा क्षेत्र में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। वे राष्‍ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में ...