राष्ट्रीय

अक्टूबर 1, 2024 4:50 अपराह्न

views 8

देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुका है और अब दुनिया के रक्षा निर्यातकों में गिना जाता है: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चुका है और अब दुनिया के रक्षा निर्यातकों में गिना जाता है। रक्षा मंत्री नई दिल्ली में रक्षा लेखा विभाग के 277वें वार्षिक दिवस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने कामकाज में नवीनतम तकनीक अपनाने के लिए विभाग की सराहना भ...

अक्टूबर 1, 2024 4:48 अपराह्न

views 15

वायु सेना दिवस परेड 8 अक्टूबर को तांबरम वायु सेना स्टेशन पर की जाएगी आयोजित

भारतीय वायु सेना के तांबरम के कमांडिंग ऑफिसर एयर कमोडोर रतीश कुमार ने कहा है कि चेन्नई पहली बार वायु सेना दिवस के मेगा उत्सव के लिए महत्‍वपूर्ण बन गया है। एयरफोर्स स्टेशन तांबरम में बातचीत में उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को चेन्नई तट पर मरीना से कोवलम तक भारतीय वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन होगा। उन...

अक्टूबर 1, 2024 3:14 अपराह्न

views 6

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्‍याओं का समाधान करने की सरकार की वचनबद्धता दोहराई

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज किसानों की समस्‍याओं का समाधान करने की सरकार की वचनबद्धता दोहराई। नई दिल्‍ली में किसान संगठनों और किसानों के साथ हुई दूसरी बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस बैठक के दौरान उर्वरक के अधिक उपयोग सहित बीज और कीटनाशकों की उ...

अक्टूबर 1, 2024 5:00 अपराह्न

views 9

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक से 7 हजार किलोमीटर लम्‍बी वायु वीर विजेता कार रैली को किया रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से वायु वीर विजेता कार रैली को रवाना किया। इस कार रैली को भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अक्‍टूबर को लद्दाख के थॉयस बेस से अरुणाचल प्रदेश के त्‍वांग के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह रैली नौ राज्‍यों और ...

अक्टूबर 1, 2024 3:08 अपराह्न

views 12

भारत में विनिर्माण उद्योग क्षेत्र में कुल अनुमानित रोजगार में पिछले वर्ष की तुलना में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में विनिर्माण उद्योग क्षेत्र में कुल अनुमानित रोजगार में वित्‍त वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सांख्‍यिकीय और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में एक करोड 84 लाख रोजगार का सृजन हुआ, जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा एक क...

अक्टूबर 1, 2024 2:15 अपराह्न

views 7

सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार ने अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

  सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार ने कहा कि आज पुरानी पीढ़ी के विवेक, धैर्य और योगदान को सम्‍मानित करने तथा उनके साथ गुजारे समय को याद करने का दिन है। नई दिल्‍ली में अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित समारोह में डॉ. कुमार ने कहा कि मौजूदा पीढ़ी का मार्गदर्शन ...

अक्टूबर 1, 2024 2:09 अपराह्न

views 6

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुशासन और अभिलेख नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में सुशासन और अभिलेख नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उन अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया जो वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों द्वारा संरक्षित और सुरक्षित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्री शेख...

अक्टूबर 1, 2024 2:06 अपराह्न

views 14

भारत और जमैका ने कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया

  भारत और जमैका ने आज डिजिटल इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान और खेलों के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भारत की यात्रा पर आए जमैका के प्रधानमंत्री डॉक्‍टर एंड्रृयू हॉलनेस के बीच नई दिल्‍ली में शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता क...

अक्टूबर 1, 2024 1:50 अपराह्न

views 4

मौसम विभाग ने देश में कई स्थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने इस सप्ताह में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में राजस्थान,...

अक्टूबर 1, 2024 1:40 अपराह्न

views 4

चीन के साथ एलएसी पर स्थिति स्थिर है लेकिन सामान्‍य नहीं: सेना प्रमुख जरनल उपेन्‍द्र द्विवेदी

सेना प्रमुख जरनल उपेन्‍द्र द्विवेदी ने कहा है कि चीन के साथ वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति स्थिर है लेकिन सामान्‍य नहीं। नई दिल्‍ली में आज चाणक्‍य रक्षा संवाद पर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत मई 2020 में सैन्‍य गतिरोध शुरू होने से पहले अप्रैल 2020 की स्थिति बहाल करना चाहता है। उन्‍होंने कहा ...