मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 5:00 अपराह्न

printer

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्‍ली के राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक से 7 हजार किलोमीटर लम्‍बी वायु वीर विजेता कार रैली को किया रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से वायु वीर विजेता कार रैली को रवाना किया। इस कार रैली को भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 8 अक्‍टूबर को लद्दाख के थॉयस बेस से अरुणाचल प्रदेश के त्‍वांग के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह रैली नौ राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल सात हजार किलोमीटर की लंबी दूरी तय करेगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वायु वीर विजेता कार रैली युवाओं को प्रेरणा भी देगी। उन्होंने कहा कि वायु सेना के अधिकारी रास्ते में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे जिससे सशस्त्र सेनाओं के प्रति छात्रों का आकर्षण बढ़ेगा। श्री सिंह ने युवाओं से आग्रह किया कि वे सशस्त्र सेनाओं का हिस्सा बनकर सम्मान, गौरव और राष्‍ट्रभक्ति का जीवन अपनाए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है