राष्ट्रीय

मार्च 13, 2025 7:31 अपराह्न

views 30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने होली के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रंगों का त्योहार होली खुशहाली और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। होली के विभिन्न रंग हमारे समाज में एकता और विविध...

मार्च 13, 2025 7:30 अपराह्न

views 56

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि हर्षोल्लास और आनन्‍द से भरा यह त्योहार सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा भरेगा तथा देशवासियों में एकता के रंग भी और गहरे करेगा।

मार्च 13, 2025 7:27 अपराह्न

views 27

डॉ. जयशंकर ने आज शाम नई दिल्ली में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन – वेव्स को संबोधित किया

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि दुनिया पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक पुनर्संतुलन देख रही है और अब प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक पहलुओं की ओर बढ़ रही है। डॉ. जयशंकर ने आज शाम नई दिल्ली में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन - वेव्स को संबोधित किया। यह इस वर्ष मई में मुंबई में आयोज...

मार्च 13, 2025 6:31 अपराह्न

views 33

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रोहिणी में स्थित आशा किरण होम जाकर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली मनाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रोहिणी में स्थित आशा किरण होम जाकर वहां रह रहे बच्चों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ होली खेलने के साथ-साथ मिठाइयां बांटी और उनकी ज़रूरतों को समझने के लिए उनके साथ संवाद किया।     इसके बाद, मीडिया से बातचीत में श्रीमती गुप्ता ने कहा ...

मार्च 13, 2025 6:29 अपराह्न

views 29

भीषण गर्मी की चपेट में ओडिशा

ओडिशा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचने और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में मार्च मध्य तक तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है...

मार्च 13, 2025 6:28 अपराह्न

views 10

केबल चोरी के कारण आज सुबह से दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तक दिल्ली मेट्रो सेवाएं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सीलमपुर और वेलकम मेट्रो स्टेशन के बीच बीती रात केबल चोरी होने के कारण आज सुबह से दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो ने बताया की मानसरोवर पार्क से सीलमपुर तक प्रभावित सेक्शन में ट्रेनों को 25 किलोमीटर की सीमित गति से चलाया गया, जिससे पू...

मार्च 13, 2025 6:26 अपराह्न

views 33

विश्व किडनी दिवस

आज विश्व किडनी दिवस पर दिल्ली के स्वास्थय मंत्री पंकज सिंह ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। श्री सिंह ने कहा कि जीवन में अच्छा भोजन, व्यायाम, बेहतर जीवनशैली और थोड़े से बदलाव से अच्...

मार्च 13, 2025 6:17 अपराह्न

views 6

आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अरहर की खरीद में तेजी

आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अरहर की खरीद में तेजी आई है। कृषि मंत्रालय के अनुसार, इन राज्यों में कुल एक लाख 31 हजार मीट्रिक टन अरहर की खरीद की गई है। इससे नवासी हजार से अधिक किसानों को लाभ हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार अरहर, उड़द और मसूर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदन...

मार्च 13, 2025 6:11 अपराह्न

views 35

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किये

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल के दूसरे दिन भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल पांच पदक अपने नाम किये। स्नोबोर्डिंग में भारती (डिवीजन एफ25) ने नोविस स्लैलम फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। हर्षिता ठाकुर (डिवीजन एफ26) ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।     अल्पाइन स्कीइंग में निर्मला देवी (ड...

मार्च 13, 2025 6:06 अपराह्न

views 32

ओडिशा में छात्र अब कक्षा 12वीं पूरी करने के तुरंत बाद बैचलर ऑफ एजुकेशन- बी.एड की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, ओडिशा में छात्र अब कक्षा 12वीं पूरी करने के तुरंत बाद बैचलर ऑफ एजुकेशन- बी.एड की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। योग्‍य छात्र एकीकृत शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम-आईटीईपी के माध्यम से बी.एड. कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम चा...