राष्ट्रीय

मई 20, 2025 8:35 अपराह्न

views 11

भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन की तैनाती से संबंधित रिपोर्टों को खारिज किया

भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन की तैनाती से संबंधित रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सेना ने स्पष्ट किया है कि अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब परिसर में किसी भी प्रकार की एयर डिफेंस गन या अन्य एयर डिफेंस संसाधनों की तैनाती नहीं की गई है।

मई 20, 2025 8:29 अपराह्न

views 73

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

    सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्‍य के 50वें स्‍थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे समारोह के अंतर्गत आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।     सिक्किम के लोगों की ओर से, श्री तमांग ने प्रधानमंत्री को वर्ष भर चलने वाले स्‍थापना दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत...

मई 20, 2025 7:33 अपराह्न

views 24

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सीआईएसएफ की पहली अधिकारी बनीं गीता समोटा

  केन्‍द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाली सीआईएसएफ की पहली अधिकारी हैं। सीआईएसएफ ने कहा है गीता समोटा की उपलब्धि सीआईएसएफ के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव की बात है। सुरक्षा बल ने कहा है कि गीता ने सिर्फ...

मई 20, 2025 7:25 अपराह्न

views 54

2047 तक कृषि क्षेत्र में विकसित भारत की छवि देखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में लगातार 5% की विकास दर बनाये रखना जरूरी: केन्‍द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

  केन्‍द्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 2047 तक कृषि क्षेत्र में विकसित भारत की छवि देखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में लगातार पांच प्रतिशत की विकास दर बनाये रखना जरूरी है। आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की ...

मई 20, 2025 7:19 अपराह्न

views 6

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज पीएम पोषण योजना के कार्यान्वयन से संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समग्र प्रदर्शन की समीक्षा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार, बालवाटिका से कक्षा 8 तक नामांकन और उपस्थिति को बढ़ावा देन...

मई 20, 2025 7:00 अपराह्न

views 22

भारत में उपग्रह संचार बाजार वर्ष 2028 तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि भारत में उपग्रह संचार बाजार वर्ष 2028 तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। नई दिल्ली भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपग्रह संचार के क्षितिज पर होने के साथ भारत के प्रत्‍येक कोने में...

मई 20, 2025 6:55 अपराह्न

views 18

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्यायिक सेवा में प्रवेश स्तर के पदों के लिए अधिवक्ता के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष के अनुभव को अनिवार्य किया

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने न्यायिक सेवा में प्रवेश स्तर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिवक्ता के रूप में न्यूनतम तीन वर्ष के अनुभव को फिर से अनिवार्य बना दिया है। अनुभव की अवधि की गणना उम्‍मीदवार के अधिवक्‍ता के रूप में प्रोविजनल रूप से पंजीकृत होने की तारीख से की जा सकती है। अनुभ...

मई 20, 2025 5:44 अपराह्न

views 11

एफएसएसएआई ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरीक्षणों में तेजी लाने और गलत प्रक्रियाओं से फल पकाने वाले एजेंटों को रोकने का आग्रह किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरीक्षणों में तेजी लाने और गलत प्रक्रियाओं से फल पकाने वाले एजेंटों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का आग्रह किया है, साथ ही सिंथेटिक रंगों या मोम के साथ फलों को रंगने और कोटिंग करने पर भी रोक लगाई है।...

मई 20, 2025 5:40 अपराह्न

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. नारळीकर ने अपने कार्यों के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्...

मई 20, 2025 5:38 अपराह्न

views 8

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

    राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष डॉक्‍टर एम. आर. श्रीनिवासन के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश के परमाणु ऊर्जा विकास कार्यक्रम में ड...