राष्ट्रीय

जून 19, 2025 5:51 अपराह्न

views 33

सरकार जनजातीय समुदाय में  सिकल सेल एनीमिया के उन्‍मूलन की दिशा में कार्य कर रही है- जुएल ओराम

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा है कि सरकार जनजातीय समुदाय में  सिकल सेल एनीमिया के उन्‍मूलन की दिशा में कार्य कर रही है। यह रोग जनजातीय समुदाय में चिंता का कारण बना हुआ है। श्री ओराम ने आकाशवाणी समाचार को दिए  साक्षात्‍कार में बताया कि इस बारे में अनुसूचित समुदायों को जागरूक किया...

जून 19, 2025 5:40 अपराह्न

views 39

दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश को हटाने की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद- तीन सदस्यीय जांच समिति

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने के आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश को हटाने की कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।     पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, हिमाचल प्रदेश उच्च न...

जून 19, 2025 5:37 अपराह्न

views 39

अमरीकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने ब्याज दरों को 4 दशमलव 25 प्रतिशत से 4 दशमलव 5 प्रतिशत की सीमा पर अपरिवर्तित रखा है

अमरीकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने अपनी नवीनतम बैठक में लगातार चौथी बार ब्याज दरों को 4 दशमलव 25 प्रतिशत से 4 दशमलव 5 प्रतिशत की सीमा पर अपरिवर्तित रखा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने दिसंबर 2024 से चल रहे भू-राजनीतिक तनावों और व्यापार-संबंधी अस्थिरता के बीच समान स्तर बनाए रखा है।

जून 19, 2025 5:34 अपराह्न

views 47

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक गुजरात में विसावदर सीट पर 47 प्रतिशत से अधिक और कडी सीट पर लगभग 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। केरल की नीलांबुर सीट पर करीब 59 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है और पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर 41 प्रतिशत से अधिक मतदान होन...

जून 19, 2025 5:32 अपराह्न

views 32

पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर कल नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व अधिकारियों के लिए विशेष रूप से  रोजगार मेला आयोजित करेगा

पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर कल नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व अधिकारियों के लिए विशेष रूप से  रोजगार मेला आयोजित करेगा। रोजगार मेला, रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आईटी, लॉजिस्टिक्स, प्रशासन,...

जून 19, 2025 4:36 अपराह्न

views 29

पंचायती राज मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एआई प्‍लेटफार्म भाषिनी के बीच समझौता

पंचायती राज मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एआई प्‍लेटफार्म भाषिनी के बीच हुए समझौते से न केवल भाषा संबंधी बाधाएं दूर होंगी, बल्कि देश भर के राज्यों के बीच भाषाई आधार पर एकरूपता लाने के प्रयास को भी बढ़ावा मिलेगा।     पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी बघेल ने नई दिल्ल...

जून 19, 2025 2:28 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी सफल यात्राएं पूरी करके स्‍वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की अपनी सफल यात्राएं पूरी करने के बाद आज स्‍वदेश पहुंच गए हैं।

जून 19, 2025 2:12 अपराह्न

views 17

आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष साक्षात्कार में जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा- सरकार जनजातीय समुदायों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है

सरकार देश भर में जनजातीय समुदायों के जीवन में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। आकाशवाणी समाचार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि उनके मंत्रालय ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा...

जून 19, 2025 2:01 अपराह्न

views 15

मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने कल तक राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान तथा निकोबार द्वीप के अलग-अलग स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।   मौसम विभाग ने बताया है कि आज ...

जून 19, 2025 1:06 अपराह्न

views 51

क्यू एस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में रिकॉर्ड 54 भारतीय संस्थानों को स्‍थान मिला

क्यू एस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में रिकॉर्ड 54 भारतीय संस्थानों को स्‍थान मिला है। इस रैंकिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली, देश का शीर्ष रैंक वाला संस्थान है। दुनिया भर के उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग के नये संस्करण में आईआईटी दिल्ली की रैंकिंग 123वें स्थान पर है। पहले यह ...