झारखंड

सितम्बर 14, 2023 9:17 अपराह्न

views 22

जमशेदपुर: झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने जनसुनवाई की

झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने आज जमशेदपुर में एक बैठक की। इस दौरान जनसुनवाई भी की गयी, जिसमें 40 मामले आये। श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को सात दिनों के भीतर सभी मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। अधिकतर मामले पीडीएस और आंगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े हैं। बाद में पत्...

सितम्बर 14, 2023 9:14 अपराह्न

views 14

रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में पांच दिनों तक चलने वाला स्वास्थ्य मेला शुरू

राजधानी रांची समेत राज्यभर के विभिन्न प्रखंडों में आज से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के जरिये लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी। इस कड़ी में जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना...

सितम्बर 14, 2023 6:15 अपराह्न

views 14

गढ़वा: अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेन्ट में रांची ने 1 -0 से खूंटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

गढ़वा में खेले जा रहे अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेन्ट में छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची की टीम ने खूंटी को 1 -0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रांची की ओर से खिलाड़ी रोहित ने 52वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

सितम्बर 14, 2023 6:06 अपराह्न

views 18

नीति आयोग द्वारा जुलाई में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले के देश में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त चंदन कुमार ने दी बधाई

नीति आयोग के अंतर्गत आकांक्षी जिला और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत हो रहे कार्यों को लेकर रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त ने नीति आयोग द्वारा जुलाई में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले के पूरे देश में पांचवा स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई दी।

सितम्बर 14, 2023 5:59 अपराह्न

views 17

देवघर: सत्संग चौक से की यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत

सड़क सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का अनुपालन कराने के उद्देश्य से देवघर में यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान की शुरुआत सत्संग चौक से की। अभियान के पहले दिन यातायात पुलिस ने 10 पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट पकड़ा। इन सभी पुलिसकर्मियों की बाइक जब्त कर थाना लायी गयी। वहीं सभी से बिना हेलमेट के द...

सितम्बर 14, 2023 5:53 अपराह्न

views 14

जामताड़ा में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का होगा आयोजन

जामताड़ा जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। सेवा पखवाड़ा के आयोजन को लेकर उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिशा निर्देश दिए गए।

सितम्बर 14, 2023 5:40 अपराह्न

views 12

राज्य के बीएड संस्थानों में खाली रह गई सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू

राज्य के सरकारी तथा गैर सरकारी बीएड संस्थानों में रिक्त रह गई सीटों के लिए तीसरी काउंसलिंग आज से शुरू हो गई। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने इस संबंध में कल सूचना जारी कर दी थी। इसके तहत ऑनलाइन निबंधन तथा संस्थानों के विकल्प भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हुई जो 19 सितंबर तक चलेगी। ...

सितम्बर 14, 2023 5:35 अपराह्न

views 15

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 17 सितंबर को देश के 70 स्थानों के साथ रांची और पूर्वी सिंहभूम में भी होगी शुरू

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना 17 सितंबर को देश के 70 स्थानों के साथ झारखंड के रांची और पूर्वी सिंहभूम में लॉन्च की जाएगी। इसे लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण रा...

सितम्बर 13, 2023 8:52 अपराह्न

views 20

झारखंड हाईकोर्ट में आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड हाईकोर्ट में आज सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने 35 वर्ष की उम्र सीमा खत्म होने के कारण परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए ऑनलाइन फॉर्म भरने की ...

सितम्बर 13, 2023 8:49 अपराह्न

views 16

हजारीबाग जिले में विधानसभा की सदाचार समिति ने विकास कार्यों की समीक्षा की

हजारीबाग जिले में विधानसभा की सदाचार समिति ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर समिति के सभापति विधायक रामचन्द्र सिंह ने अधिकारियों से संवाद करते हुए बारी-बारी से उनको मिले लक्ष्यों की जानकारी ली और लक्ष्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।