झारखंड

सितम्बर 15, 2023 9:34 अपराह्न

views 18

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं से की मुलाकात

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के जशपुर जाने से पहले उन्होंने झारखंड के राजनीतिक हालात पर पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की। एयरपोर्ट पर पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू सांसद ...

सितम्बर 15, 2023 9:32 अपराह्न

views 15

सांसद संजय सेठ ने मौजूदा राज्य सरकार पर धार्मिक न्यास बोर्ड का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया

सांसद संजय सेठ ने मौजूदा राज्य सरकार पर धार्मिक न्यास बोर्ड का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। वे आज रांची में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड का दुरुपयोग कर रही है। यह सनातन संस्कृति के लिए खतरे का संकेत है।

सितम्बर 15, 2023 5:48 अपराह्न

views 27

खेलो झारखंड के तहत गोड्डा में जिलास्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार की योजना खेलो झारखंड के तहत गोड्डा में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल और एथेलेटिक्स की प्रतियोगिता आयोजित हुई।

सितम्बर 15, 2023 5:45 अपराह्न

views 15

रांची : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए निर्मला कॉलेज में बनाया गया परीक्षा केन्द्र

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 17 और 23 से 24 सितम्बर तक होगी। रांची में निर्मला कॉलेज में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ...

सितम्बर 15, 2023 5:38 अपराह्न

views 20

रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर तक ही जाएगी

दुमका में इंटरलॉकिंग के कारण रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक दुमका की जगह देवघर तक ही जाएगी, और 19 सितंबर को देवघर से ही लौटेगी। रांची-गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक देवघर तक ही चलेगी।

सितम्बर 15, 2023 5:32 अपराह्न

views 15

सिमडेगा: 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला आया सामने

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड में 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। ये महिलाएं स्वयं को एकल महिला अर्थात विधवा बताकर पेंशन ले रही थीं। पंचायत में 9 सितंबर को आयोजित जा...

सितम्बर 15, 2023 5:29 अपराह्न

views 14

गिरीडीह: कारीगरों ने विश्वकर्मा योजना को लेकर जतायी खुशी, कहा – हमें अब पूंजीपतियों और महाजनों से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना से राज्य के कई जिलों के कारीगर उम्मीद लगाए हैं। खूंटी जिले के कुम्हारों, कर्मकारों, और शिल्पकारों ने बताया कि बैंक से लोन मिलने पर वे आधुनिक यंत्रों की खरीददारी कर सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता...

सितम्बर 15, 2023 5:22 अपराह्न

views 17

रांची: स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए बायोचार सेमिनार का किया आयोजन

स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने हेतु आयोजित बायोचार सेमिनार का स्टील मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने उद्घाटन किया। श्री सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र के जनजातीय समुदाय जैसे लोहरा, असुर सदियों से कोयला के उपयोग से स्टील बनाना जानते थे, यह स्थानीय मगध, आदि राजाओं के मजबूती ...

सितम्बर 15, 2023 5:17 अपराह्न

views 17

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के सांसद संजय सेठ ने हेहल क्षेत्र में मिट्टी संग्रह किया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के ग्राम सलगावां में मिट्टी संग्रह अभियान चलाया। सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलश लेकर गां...

सितम्बर 15, 2023 5:13 अपराह्न

views 17

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की दो खिलाड़ी अंजू दत्ता और दीपशिखा दान गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्...