झारखंड

अगस्त 4, 2025 12:23 अपराह्न

views 17

सरायकेला-खरसावां जिले में मानदेय भुगतान के बाद काम पर लौटे 108 एम्बुलेंस सेवा कर्मचारी

सरायकेला-खरसावां जिले में मानदेय भुगतान के बाद 108 एम्बुलेंस सेवा के सभी कर्मचारी कल शाम से फिर काम पर लौट आए हैं। गौरतलब है कि एक माह से मानदेय न मिलने के कारण 72 एम्बुलेंस चालक और ईएमटी शुक्रवार रात से सेवा में नहीं थे।

अगस्त 4, 2025 12:22 अपराह्न

views 25

पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जामताड़ा व्यवहार न्यायालय परिसर में कल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा राशि का चेक भी प्रदान किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने जानकारी दी कि इस कार्यशाला में पुलि...

अगस्त 4, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 12

मौसम विभाग ने आज झारखंड के 10 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तीव्र वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों, विशे...

अगस्त 4, 2025 10:06 पूर्वाह्न

views 19

सरायकेला-खरसावां में तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई

सरायकेला-खरसावां में तिरंगा यात्रा और घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुड्डू ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नि...

अगस्त 4, 2025 10:03 पूर्वाह्न

views 13

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर, बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़

श्रावणी मेला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है और आज आखिरी सोमवारी को भक्तों की भारी भीड़ बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ पड़ी है। सुबह 4 बज कर 10 मिनट पर मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई और आज करीब चार लाख कांवरियों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा, स्वास्थ्य और सेवा शिविरों की व्यवस्था ...

अगस्त 4, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 17

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। मानसून सत्र 7 अगस्त तक चलेगा।

अगस्त 4, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 21

झारखंड: श्रावण के चौथे और अंतिम सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की कतारें

झारखंड में श्रावणी मेले के चौथे और अंतिम सोमवारी को देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट आज तड़के खोल दिए गए। बाबा बैद्यनाथ पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों और भक्तों की कतारें तभी से लगनी शुरू हो गईं।

अगस्त 3, 2025 2:12 अपराह्न

views 16

झारखंड की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण 5 अगस्त को जमशेदपुर में शुरू होगा

  पंजाब के जालंधर में 12 अगस्त से 23 अगस्त तक 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें झारखंड हॉकी टीम की भागीदारी के लिए झारखंड जूनियर पुरुष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण 5 अगस्त को नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर में शुरू होगा। शिविर  के लिए चयनित सभी खिलाड़ी कल अपर...

अगस्त 3, 2025 2:08 अपराह्न

views 19

22 अगस्त से 4 सितंबर तक  खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त से 4 सितंबर तक  खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन से अपने पंजीकृत खाते के माध्यम से डाउ...

अगस्त 3, 2025 2:07 अपराह्न

views 17

एक माह का ड्राइविंग प्रशिक्षण ले रहे खूंटी जिले में नक्सल और उग्रवाद प्रभावित इलाके के युवा

खूंटी जिले में नक्सल और उग्रवाद प्रभावित इलाके के युवा एक माह का ड्राइविंग प्रशिक्षण ले रहे हैं। नौ अगस्त को ड्राइविंग प्रशिक्षण पूर्ण होगा। खूंटी के आर सेट्टी और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से लगातार युवाओं को प्रशिक्षण देकर कौशल विकास कराया जा रहा है। गया जिले से आए प्रशिक्षक बबलू कुमार ने बत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला