झारखंड

अगस्त 6, 2025 12:36 अपराह्न

views 19

रांची के खेलगांव में छठे सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक मीट की शुरुआत

रांची के खेलगांव में छठे सीआईएससीई रीजनल एथलेटिक मीट की शुरुआत कल हुई, जिसमें बिहार और झारखंड के लगभग 900 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। गुरूजी शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस प्रतियोगिता की सांकेतिक शुरुआत मशाल जला...

अगस्त 5, 2025 3:19 अपराह्न

views 16

सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 93 हजार 2 सौ रुपये प्रति दस ग्राम,चांदी की कीमत एक लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो

सर्राफा बाजार कें रांची में 22 कैरेट सोने का भाव 93 हजार 2 सौ रुपये प्रति दस ग्राम है जबकि चांदी की कीमत एक लाख 19 हजार रुपये प्रति किलो है।

अगस्त 5, 2025 3:06 अपराह्न

views 18

मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मेरे सिर से सिर्फ पिता का साया नहीं गया, झारखंड की आत्मा का स्तंभ चला गया। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के गौरव, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिशोम गुरु शिब...

अगस्त 5, 2025 3:00 अपराह्न

views 16

पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ के नेमरा में किया जाएगा

पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव रामगढ के नेमरा में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम संस्कार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव और अन्य राज्यों के नेता भी शामिल होंगे। स्वर्गीय शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में कल से तीन दिनों का राजकीय श...

अगस्त 5, 2025 2:51 अपराह्न

views 20

झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का योगदान अतुल्य : भाजपा सांसद मनोज तिवारी

कल जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा मैदान में सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया जिस में भाजपा सांसद सह गायक मनोज तिवारी ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत में मनोज तिवारी ने दिवंगत दिशोम गुरु के बारे में कहा कि झारखंड निर्माण में शिबू सोरेन का योगदान अतुल्य है। 

अगस्त 5, 2025 2:30 अपराह्न

views 20

शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जनजातीय अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड उन्हें सदैव आदर और गर्व के साथ याद करेगा, उनका योगदान अविस्मरणीय है। वहीं सांसद पप्...

अगस्त 5, 2025 2:06 अपराह्न

views 16

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पूरे राजकीय सम्मान के साथ झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, राज्य के मंत्रीगण, विधायकगण और विभिन्न दल...

अगस्त 5, 2025 12:17 अपराह्न

views 19

मौसम विभाग ने कई जिलों में आज वज्रपात की आशंका जताई, येलो अलर्ट भी जारी किया

  मौसम विभाग ने रांची, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां सहित कई जिलों में आज वज्रपात की आशंका जताई है। साथ ही राज्यभर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 5, 2025 12:16 अपराह्न

views 14

कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को वाहन ने मारी टक्कर; एक की मौत, एक घायल

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में कांवर यात्रा से लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगस्त 5, 2025 12:13 अपराह्न

views 19

सरायकेला-खरसावां जिले में अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव में ईंट भट्टा व्यवसायी के पुत्र के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर गठित एसआईटी ने छापेमारी कर इनकी गिरफ्तारी की और आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और छह गो...