अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 16, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 29

बांग्‍लादेश: बस और पिकअप वैन के आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की मृत्‍यु, कई लोग घायल 

  बांग्‍लादेश में आज सुबह फरीदपुर जिले के ढाका-खुलना राजमार्ग पर एक बस और पिकअप वैन के आमने-सामने की टक्‍कर में कम से कम 13 लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में सभी पिकअप वैन के यात्री थे। इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए फरीदपुर के पुलि‍स अधीक्षक मोहम्‍मद मोर्शेद आलम ने कहा कि ...

अप्रैल 15, 2024 8:39 अपराह्न

views 25

दुबई में विश्व मलयाली परिषद मध्य पूर्व के द्वारा विशु त्‍योहार के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

      दुबई में विश्व मलयाली परिषद मध्य पूर्व के द्वारा विशु त्‍योहार के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशु पर्व आमतौर पर अप्रैल में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्‍योहार मलयालम कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। इस उत्सव में प्रतीकात्मक धन ("विशु कैनीतम") का आदान-प्रदान कि...

अप्रैल 15, 2024 9:11 अपराह्न

views 18

भारत और उजबेकिस्‍तान के बीच होने वाले संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डस्‍टलिक में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सैनिकों का एक दस्‍ता उजबेकिस्‍तान रवाना हो गया

      भारत और उजबेकिस्‍तान के बीच होने वाले संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास डस्‍टलिक (DUSTLIK) में हिस्‍सा लेने के लिए भारतीय सैनिकों का एक दस्‍ता आज उजबेकिस्‍तान रवाना हो गया। दोनों देशों के बीच यह सैन्‍य अभ्‍यास 15 से 28 अप्रैल तक उजबेकिस्‍तान के तरमेज में होगा।     रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत की ओर स...

अप्रैल 15, 2024 7:29 अपराह्न

views 23

भारत ने अपने दोहरे टैक्‍स से बचाव के लिए मॉरीशस से हुए समझौते में मॉरीशस के रास्‍ते भारत में होने वाले निवेश पर सख्‍ती बढ़ाई

      भारत ने अपने दोहरे टैक्‍स से बचाव के लिए मॉरीशस से हुए समझौते की एक बडी खामी दूर कर दी है जिससे मॉरीशस के रास्‍ते भारत में होने वाले निवेश पर सख्‍ती और बढ़ गई है। इस संबंध में दोहरे कराधान बचाव समझौता, डीटीएए के नए प्रोटोकॉल पर इस साल 7 मार्च को हस्ताक्षर किए गए थे। नवीनतम संशोधन में यह तय करन...

अप्रैल 15, 2024 5:12 अपराह्न

views 35

पापुआ न्‍यू गिनी के उत्‍तरी क्षेत्र में छह दशमलव पांच तीव्रता का भूकंप आया

      पापुआ न्‍यू गिनी के उत्‍तरी क्षेत्र में आज छह दशमलव पांच तीव्रता का भूकंप आया। अमरीकी वैज्ञानिकों ने सुनामी की कोई आशंका व्‍यक्‍त नहीं की है। अमरीकी भू-गर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का मुख्‍य केंद्र बिंदु न्‍यू ब्रिटेन के किम्‍बे द्वीप में था। भूकंप के कारण किसी भी तरह का नुकसान  नहीं हुआ ह...

अप्रैल 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 44

वाशिंगटन में बुधवार को अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और विश्‍व बैंक की महत्‍वपूर्ण बैठक होगी

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष और विश्‍व बैंक की बुधवार को वाशिंगटन में महत्‍वपूर्ण बैठक होगी, जिसका उद्देश्‍य कर्जे के बोझ तले दबे देशों और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में सहयोग करना है। बैठक में अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष के प्रकाशन विश्‍व आर्थिक दृष्टिकोण को भी जारी किया जाएगा। इस बैठक में के...

अप्रैल 12, 2024 6:53 अपराह्न

views 36

भारत-अमरीका कार्यकारी संचालन समूह की 27वीं बैठक हवाई में अमरीकी सेना मुख्यालय में आयोजित हुई

भारत-अमरीका कार्यकारी संचालन समूह की 27वीं बैठक हवाई में अमरीकी सेना मुख्यालय में आयोजित की गई। इसमें उभरते खतरों, संघर्ष और विभिन्न चुनौतियों से निपटने के आवश्‍यक उपायों पर चर्चा की गई। भारतीय सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल टी. के. आइच के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने...

अप्रैल 12, 2024 5:00 अपराह्न

views 28

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की

भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की। वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल भारत के पांच दिवसीय दौरे पर है। विदेश मंत्रालय में सचिव जयदीप मजूमदार ने बताया कि वियतनाम भारत की पूर्वोन्‍मुखी नीति का एक महत्‍वपूर्ण भागीदार देश है। उन्‍होंने वियतनाम के साथ विभिन्‍न क्षेत्रों में संबंधों को...

अप्रैल 10, 2024 2:08 अपराह्न

views 28

ब्रिटेन में नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित भौतिकविद् पीटर हिग्‍स का 94 वर्ष की उम्र में निधन

नोबल पुरस्‍कार से सम्‍मानित भौतिकविद् पीटर हिग्‍स का 94 वर्ष की उम्र में कल रात ब्रिटेन में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उन्‍होंने गॉड पार्टिकल का सिद्धांत दिया, जिससे यह समझने में मदद मिली कि बिग बैंग के बाद पदार्थ कैसे बना। पीटर हिग्‍स को 2012 में तब वैश्विक पहचान मिली, जब उन्‍हें नोबल प...

अप्रैल 10, 2024 2:05 अपराह्न

views 31

राष्‍ट्रपति बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने व्‍हाइट हाउस में बैठक की

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कल रात व्‍हाइट हाउस में बैठक की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्र में चीन की बढ़ती हठधर्मिता पर चर्चा की। वे जापान में अमरीकी सैन्‍य कमान की पुनर्संरचना की योजना घोषित करेंगे, जो 196...