अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 21, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 22

जापान: दुर्घटनाग्रस्त हुए दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर, रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने आत्‍मसुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर कल प्रशांत महासागर में इजू द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों हेलीकॉप्टर में चार-चा...

अप्रैल 21, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 21

अमरीका: एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा टिक-टॉक, अमरीकी संसद के निचले सदन ने पारित किया विधेयक 

अमरीकी संसद के निचले सदन ने एक ऐसे विधेयक को पारित कर दिया है, जिसके तहत चीन के लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक को एक वर्ष के भीतर अपनी हिस्सेदारी न बेचने पर प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों पक्षों के सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर टिक-टॉक के प्रति चिंता व्यक्त करते रह...

अप्रैल 21, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 28

अमरीकी संसद के निचले सदन ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को  दी मंजूरी

अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने यूक्रेन, इस्राइल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करने के लिए 95 अरब डॉलर के पैकेज को मंजूरी दे दी है। इसमें गजा के लिए 9 अरब डॉलर से अधिक की मानवीय सहायता और ताइवान सहित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए 8 अरब 12 करोड़ डॉलर की सहायता शामिल है। यूक्रेन...

अप्रैल 21, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 39

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज हो रहा है मतदान, राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी

मालदीव की संसद मजलिस के लिए आज मतदान हो रहा है। इस चुनाव से 93 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 368 उम्मीदवारों में से प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा। मतदान के लिए 602 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें से तीन मतदान केन्‍द्र विदेश में हैं। इस चुनाव को मौजूदा राष्ट्रपति डॉक्टर मोहम्मद मुइज्‍जू की पार्टी के लिए एक मह...

अप्रैल 20, 2024 4:58 अपराह्न

views 25

मालदीव में कल होने वाले चौथे संसदीय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं

  मालदीव में कल होने वाले चौथे संसदीय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। पीपल्‍स मजलिस के लिए आठ राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। इन पार्टियों ने 93 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल तीन सौ 68 उम्‍मीदवार उतारे  हैं। राष्‍ट्रपति मुइज्‍जू संसद में सरकार समर्थक बहुमत हासिल करने पर जोर दे रहे हैं...

अप्रैल 20, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 31

उत्तर कोरिया ने किया सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नये एंटी क्राफ्ट मिसाइल का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने आज कहा है कि उसने सुपर लार्ज क्रूज मिसाइल वारहेड और एक नये एंटी क्राफ्ट मिसाइल का पश्चिम तट क्षेत्र में  परीक्षण किया है। इससे अमरीका और दक्षिण कोरिया में बढ़ रहे तनाव का मुकाबला करने के लिए सैन्य शक्ति का विस्तार हुआ है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने बताया है कि आज के परीक्षणों न...

अप्रैल 20, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 26

अमरीका ने चीन और बेलारूस की कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने का आरोप

अमरीका ने पाकिस्तान को बैलेस्टिक मिसाइल घटक उपलब्ध कराने के लिए चीन की तीन कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीन की इन कंपनियों के नाम हैं जियान लांज टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, तियान्‍जिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रांपैक्‍ट कंपनी लिमिटेड। बेलारूस की कंपनी का नाम है मिंस्‍...

अप्रैल 19, 2024 9:37 अपराह्न

views 22

जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए ईरान पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है

  जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के लिए ईरान पर नए प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। उन्‍होंने दोनों पक्षों से संघर्ष से बचने का आग्रह किया है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने इटली के कैपरी में औद्योगिक देशों के मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि...

अप्रैल 19, 2024 8:48 अपराह्न

views 32

नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल-एपीएफ का एक बीस सदस्यीय अधिकारी प्रशिक्षु दल कल देर शाम दिल्‍ली पहुंचा

  नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल-एपीएफ का एक बीस सदस्यीय अधिकारी प्रशिक्षु दल कल देर शाम दिल्‍ली पहुंचा। यह दल भारत में दस दिन के शैक्षणिक भ्रमण पर आया हुआ है। दल ने दिल्ली स्थित नेपाली उच्चायोग का भ्रमण किया और राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी...

अप्रैल 19, 2024 12:41 अपराह्न

views 25

ईरान ने आज सुबह इस्‍फाहन शहर के मध्‍य भाग में ड्रोन देखे जाने के बाद उन पर मिसाइलें दागी

ईरान ने आज सुबह इस्‍फाहन शहर के मध्‍य भाग में ड्रोन देखे जाने के बाद उन पर मिसाइलें दागी। इस हमले के बाद इस्राइल की जवाबी कार्रवाई की संभावना बढ गई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में ईरानी दूतावास पर हमले के जवाब में इस्राइली ड्रोन ने इस्‍फाहन प्रांत में हमला किया है। हालांकि ईरान की सम...