अंतरराष्ट्रीय

मार्च 5, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 40

अमरीका के दक्षिणी हिस्सों में आया जबर्दस्त तूफान, तेज़ हवााओं और ओलावृष्टि से जन-जीवन प्रभावित

    अमरीका के दक्षिणी हिस्सों में जबर्दस्त तूफान आया है जिसके कारण तेज़ हवाएँ चल रही हैं और ओलावृष्टि हो रही है। भयंकर चक्रवात के कारण हजारों लोगों के घरों मे बिजली गुल हो गई हैं। टेक्सास, लुइसियाना, मिसीसिपी, ओक्लाहोमा और टेनेसी के पांच राज्यों में चार लाख से अधिक घरों, व्यावसाईयों और अन्य लोगों के...

मार्च 5, 2025 8:32 पूर्वाह्न

views 56

अमरीका द्वारा भारी कर लगाए जाने के जवाब में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने भी अमरीका पर नए टैरिफ लागू किए

    अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ भारी कर लगाए हैं जिसके जवाब में मेक्सिको, कनाडा और चीन ने तत्काल जवाबी कर लागू कर दिए। कल रात अमरीका ने मैक्सिको और कनाडा से आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया हालांकि उन्होंने कनाडा से ऊर्जा आयात पर इस शुल्क...

मार्च 5, 2025 8:10 पूर्वाह्न

views 42

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और लोगों में आपसी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। बैठक के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर स...

मार्च 5, 2025 7:31 पूर्वाह्न

views 60

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

  केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और स्वच्छ प्रौद्योगिकी, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वैष...

मार्च 4, 2025 9:29 अपराह्न

views 35

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन की गृह मंत्री येवेटे कूपर से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने लंदन में ब्रिटेन की गृह मंत्री येवेटे कूपर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने प्रतिभा के आवागमन, लोगों के बीच आदान-प्रदान और तस्करी तथा उग्रवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। ब्रिटेन की यात्रा पर गए डॉ...

मार्च 4, 2025 8:55 अपराह्न

views 13

इजराइल ने हमास के साथ गजा संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के लिए शर्तें तय की

इजराइल ने हमास के साथ गजा संघर्ष विराम समझौते के अगले चरण के लिए शर्तें तय की हैं। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने आज कहा कि इजराइल ने जनवरी में प्रभावी हुए युद्धविराम समझौते के अगले चरण के लिए गजा पट्टी के विसैन्यीकरण, हमास के शासन को समाप्त करने और उनके बंधकों की वापसी की मांग की है। उन्होंने ...

मार्च 4, 2025 8:22 अपराह्न

views 13

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे, यह उनके दूसरे कार्यकाल में इस तरह का पहला भाषण होगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस वर्ष जनवरी में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली थी। राष्‍ट्रपति का यह संबोधन का आधिकारिक तौर पर निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के अध्‍य...

मार्च 4, 2025 6:47 अपराह्न

views 31

नेपाल: संसद ने देश के ऑनलाइन व्यापार को कानून सम्मत और विनियमित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स विधेयक पारित किया

नेपाल की संसद ने देश के ऑनलाइन व्यापार को कानून सम्मत और विनियमित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स विधेयक पारित किया है। नेपाल सरकार ने देश में ई-कॉमर्स शुरू होने के दशकों बाद इस विधेयक को लागू करने का कदम उठाया। विधेयक का मसौदा 2021 में तैयार किया गया था, लेकिन बार-बार सरकार बदलने के कारण इसे रोक दि...

मार्च 4, 2025 6:44 अपराह्न

views 18

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयन ने यूरोप के रक्षा उद्योग को प्रोत्‍साहन देने की एक योजना प्रस्‍तुत की

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लॉयन ने आज यूरोप के रक्षा उद्योग को प्रोत्‍साहन देने और सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए एक योजना प्रस्‍तुत की। ब्रुसेल्स में योजना के बारे में यूरोपीय संघ प्रमुख ने कहा कि यूरोप फिर से शस्त्रीकरण के युग में है और अपना रक्षा खर्च बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए तैयार ह...

मार्च 4, 2025 4:34 अपराह्न

views 20

अमरीका के टेक्सास में खसरे के लगभग 160 मामले सामने आए

अमरीका के टेक्सास में खसरे के लगभग 160 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसका प्रकोप महीनों तक रहने की चेतावनी दी है। टेक्सास राज्य स्वास्थ्य सेवा विभाग के अनुसार, सप्ताहांत में टेक्सास में खसरे के 12 मामलों का निदान किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर रोगी पांच से 17 वर्ष के हैं। ...