अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 30, 2025 7:00 अपराह्न

views 17

श्रीलंका में महंगाई की दर में 11 महीने बाद, फिर हुई बढ़ोत्तरी

श्रीलंका में महंगाई की दर में 11 महीने बाद, फिर बढ़ोत्तरी हुई है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ श्रीलंका के अनुसार, पिछले महीने कोलंबो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बढ़कर एक दशमलव दो प्रतिशत हो गया जबकि जुलाई में यह दशमलव 3 प्रतिशत ही था। खाद्य पदार्थों की महंगाई दर भी जुलाई के डेढ प्रतिशत से बढ़कर दो प्रतिशत हो गई है।

अगस्त 30, 2025 6:58 अपराह्न

views 25

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संघर्ष, गरीबी और जलवायु संबंधी आपदाओं के कारण दुनिया भर में हैजा के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संघर्ष, गरीबी और जलवायु संबंधी आपदाओं के कारण दुनिया भर में हैजा के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। इस वर्ष अगस्त तक 31 देशों में हैजा से 4 लाख से अधिक लोग पीड़ित हुए जिनमें से चार हजार लोगों की मृत्यु हो गई। हैजा के सबसे अधिक मामले पूर्वी भू-मध्यसागरीय क्षेत्र में देखे ...

अगस्त 30, 2025 5:54 अपराह्न

views 17

नेपाल में महागौरा पर्व का आज तीसरा दिन

नेपाल में महागौरा पर्व का आज तीसरा दिन है। चार दिन का यह पर्व कल संपन्न हो रहा है। महागौरा पर्व पर काठमांडू घाटी के टुंडिखेल में एक मेले का आयोजन किया जाता है। गौरा पर्व नेपाल के सुदूर पश्चिम, उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र और करनाली प्रांतों में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो देवी गौरा...

अगस्त 30, 2025 1:40 अपराह्न

views 46

25वां एससीओ शिखर सम्‍मेलन कल से चीन में शुरू, प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन होंगे शामिल

25वां शंघाई सहयोग संगठन- एससीओ शिखर सम्‍मेलन कल से चीन के तिआनजिन में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन के शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ उच्‍च स्‍तरीय विचार विमर्श में शामिल होंगे। सम्‍मेलन में संगठन की 25 वर्षो की उपलब्धियों की समीक्षा होगी और दस वर्षीय विकास रणनीति भी अपनाई ज...

अगस्त 30, 2025 1:29 अपराह्न

views 16

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने सूडान के उत्‍तरी दारफुर में बढ़ती हिंसा पर जताई चिंता

संयुक्‍त राष्‍ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने सूडान के उत्‍तरी दारफुर में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। उन्‍होंने अल फशर पर रेपिड सपोर्ट फोर्सिस के हिंसक हमलों की निंदा की। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के प्रवक्‍ता ने कल कहा कि अल फशर में पांच सौ से ज्‍यादा दिनों से लाखों नागरिक कड़ी घेराबंदी में हैं...

अगस्त 30, 2025 5:08 अपराह्न

views 17

जापान की दो दिवसीय सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दो दिन की सफल जापान यात्रा के बाद चीन के लिए रवाना हो गए हैं। चीन में श्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में शामिल होंगे।   जापान यात्रा के पहले दिन 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने आज टोक्यो में 16 प्रान्तों...

अगस्त 30, 2025 12:24 अपराह्न

views 16

बांग्‍लादेश: राजधानी ढाका के ककरेल में दो राजनीतिक दलों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल

बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका के ककरेल में दो राजनीतिक दलों, जातीय पार्टी (जापा) और गोनो ओधिकर परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पें हुई। इससे इलाके में अशांति फैल गई और कई लोग घायल हो गए। स्थिति को काबू करने के लिए सेना और पुलिस को तैनात किया गया। दोनों राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर हिंसा शुरू करन...

अगस्त 30, 2025 12:04 अपराह्न

views 10

ब्रिटिश ने लंदन में होने वाले रक्षा प्रदर्शनी में इस्राइल के शामिल होने पर लगाया प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार ने अगले महीने लंदन में होने वाले एक बड़े रक्षा प्रदर्शनी में इस्राइल के अधिकारियों के शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गाजा युद्ध को लेकर दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लिया गया है।   9 से 12 सितंबर तक होने वाली यह प्रदर्शनी दुनिया के सबसे बड़े हथियार व्यापार मे...

अगस्त 30, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 12

तुर्किए ने इस्राइली विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र, बंदरगाहों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी

तुर्किए ने इस्राइल के सरकारी विमानों और सेना के हथियारों के किसी भी साजो-सामान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की है साथ ही अपने बंदरगाहों को इस्राइल और किसी तीसरे देश के बीच समुद्री व्यापार के लिए भी बंद कर दिया है।   तुर्किए के विदेश मंत्री हाकन फ़िदान की यह घोषणा पिछले साल मई में ...

अगस्त 30, 2025 11:43 पूर्वाह्न

views 10

भारत दौरे पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन इस वर्ष दिसंबर में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे। अमरीकी द्वारा लागू टैरिफ के बीच भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ रहा है।   रूस के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने मास्‍को में संवाददाताओं को बताया कि रूस के राष्‍ट्रपति चीन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के...