अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 30, 2025 10:18 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री मोदी 25वें शंघाई सहयोग संगठन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25वें शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में सहभागिता के लिए आज चीन के तियानचिन पहुंचे। दो दिन की यह बैठक कल से शुरू हो रही है। सम्‍मेलन के दौरान श्री मोदी वैश्विक नेताओं से मिलेंगे और क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, सतत विकास तथा वैश्विक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सम्‍मेलन में,...

अगस्त 30, 2025 10:09 अपराह्न

views 20

रूस और यूक्रेन के बीच  40 किलोमीटर का बफर ज़ोन बनाने का  प्रस्ताव खारिज

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर ज़ेलेंस्की ने रूस और यूक्रेन के बीच  40 किलोमीटर का बफर ज़ोन बनाने के प्रस्ताव को अव्यावहारिक बताते हुए खारिज कर दिया है। ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यह वास्तविक अर्थों में अपनी ज़मीन सौंप देने जैसा होगा। यूरोपीय नेताओं ने इस विचार को एक व्यापक शांति योजना के रूप में पेश ...

अगस्त 30, 2025 9:55 अपराह्न

views 14

गाम्बिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉरिटैनिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव पलट गयी, लगभग 70 लोगों की मौत

गाम्बिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मॉरिटैनिया के तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक नाव बुधवार को पलट गयी। इस दुर्घटना में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई। गाम्बिया से रवाना हुई इस नाव में, लगभग डेढ़ सौ यात्री सवार थे। इनमें से ज़्यादातर गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक थे। इस हादसे में 16 लोगों को बचा लिया...

अगस्त 30, 2025 7:57 अपराह्न

views 14

भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस कदमत्त पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मोरेस्बी पहुँचा

भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस कदमत्त पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आज पोर्ट मोरेस्बी पहुँचा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह पहल प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समावेशी विकास को बढ़ाव...

अगस्त 30, 2025 7:56 अपराह्न

views 12

रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर किया हमला, एक व्यक्ति की मौत, 24 घायल

रूस ने शुक्रवार रात यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 घायल हैं। हमले से बुनियादी ढाँचे व आवासीय भवनों को नुकसान पहुँचा है। क्षेत्र के गवर्नर इवान फेडोरोव के अनुसार दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज्जिया में घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। लगभग 25 हजार लोगों की बिजल...

अगस्त 30, 2025 7:53 अपराह्न

views 12

इंडोनेशिया के मकास्सर में, मोटरसाइकिल टैक्सी चालक की पुलिस वाहन से कुचलकर हुई मौत के बाद प्रदर्शन

इंडोनेशिया के मकास्सर में, मोटरसाइकिल टैक्सी चालक की पुलिस वाहन से कुचलकर हुई मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने एक परिषद भवन में आग लगा दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हैं। राजधानी जकार्ता में, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाया और कुनियावान की मौत के लिए अर्धसैनिक बल को ज...

अगस्त 30, 2025 7:52 अपराह्न

views 12

जर्मनी में बेरोज़गारी का आँकड़ा 30 लाख के पार

जर्मनी में बेरोज़गारी का आँकड़ा 30 लाख को पार कर गया है। ऐसा पिछले एक दशक में पहली बार हुआ है। देश में महंगाई दर बढ़कर दो दशमलव एक प्रतिशत हो गई है, जो पिछले महीने एक दशमलव आठ प्रतिशत थी। जर्मनी की अर्थव्यवस्था पहले से ही मुश्किल दौर में है और अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ से, लगातार ...

अगस्त 30, 2025 7:52 अपराह्न

views 27

थाईलैंड में, उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

थाईलैंड में, उप-प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। न्यायालय द्वारा पैटोंगटार्न शिनावात्रा को पद से हटाने के निर्णय के बाद यह फैसला लिया गया है। नए प्रशासन के गठन तक मंत्रिमंडल कार्यवाहक भूमिका में रहेगा। नए प्रधानमंत्री के चयन पर मतदान के लिए तीन से पांच सितं...

अगस्त 30, 2025 7:51 अपराह्न

views 12

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से रोका गया

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से रोक दिया गया है। अमरीका ने महमूद अब्बास और 80 अन्य फलस्तीनी अधिकारियों के वीज़ा रद्द कर दिए हैं। अमरीका विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि फलस्तीन ने शांति प्रयासों को कमजोर किया है और फलस्तीन को ...

अगस्त 30, 2025 7:07 अपराह्न

views 14

अमरीका: ट्रम्प प्रशासन ने विदेशी सहायता में लगभग पाँच अरब डॉलर की कटौती का निर्णय लिया

अमरीका में ट्रम्प प्रशासन ने विदेशी सहायता में लगभग पाँच अरब डॉलर की कटौती का निर्णय लिया है। यह आवंटन इस वर्ष के शुरु में अमरीकी कांग्रेस ने किया था। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प ने सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन को सूचित किया है कि पंद्रह अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए धनराशि रोक दी जाएग...