अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 7, 2025 2:25 अपराह्न

views 19

चीन के हैनान प्रांत में तूफान तपाह के कारण लेवल-4 की चेतावनी जारी की गई

  चीन में द्वीपीय प्रांत हैनान में तूफान तपाह के कारण लेवल-4 की चेतावनी जारी की गई है। यह तूफान आज सुबह दक्षिण चीन सागर में केन्द्रित था। इसके धीरे-धीरे तेज़ होकर उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। इस तूफान के झुहाई और झांनजिआंग शहरों के बीच तट से टकराने का अनुमान है।

सितम्बर 7, 2025 2:10 अपराह्न

views 26

‘डब्ल्यूटीओ के साथ मुक्‍त, निष्‍पक्ष और समावेशी बहुपक्षीय व्‍यापार प्रणाली के पक्ष में है भारत’

      भारत ने फिर कहा है कि वह विश्‍व व्‍यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के साथ मुक्‍त, निष्‍पक्ष और समावेशी बहुपक्षीय व्‍यापार प्रणाली के पक्ष में है। कल रूस के व्‍लादिवोस्‍तोक में शंघाई सहयोग संगठन के व्‍यापार मंत्रियों की बैठक में भारत ने कहा कि साझा खुशहाली के लिए शंघाई सहयोग संगठन की सामूहिक शक्ति का ...

सितम्बर 7, 2025 1:17 अपराह्न

views 21

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने त्‍यागपत्र देने का फैसला किया

    जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने सत्‍तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को टूट से बचाने के लिए त्‍यागपत्र देने का फैसला किया है। जुलाई में हुए चुनाव के बाद, श्री इशिबा के नेतृत्‍व वाला लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी गठबंधन ऊपरी सदन में अल्‍पमत में आ गया था।    इससे पहले, जापान के प्रधानमंत्री ने इन ...

सितम्बर 7, 2025 1:03 अपराह्न

views 16

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमले में तीन लोगों की मौत, 18 घायल

    यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है और 18 घायल हुए हैं। हमलों से कई दर्जन भवनों में आग लग गई है। इनमें राजधानी का प्रशासनिक भवन भी शामिल है। कीव में बिजली गुल हो गई है।   हाल के समय में यूक्रेन पर रूस के हमलों में तेज़ी आई है। पिछले साढ़े ती...

सितम्बर 7, 2025 12:08 अपराह्न

views 16

अमरीका: वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती के विरोध में हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती के विरोध में कल हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इनमें बिना वैध दस्तावेज़ के रह रहे प्रवासी और फलस्तीन समर्थक भी शामिल थे। इस समय दो हजार से ज्‍यादा सैनिक वाशिंगटन में गश्‍त कर रहे हैं। इस बीच, राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्‍प ने डेमोक्रेट पा...

सितम्बर 7, 2025 11:30 पूर्वाह्न

views 114

पाकिस्तान: ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

  पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई घायल हैं। यह विस्फोट कल बाजौर ज़िले की खार तहसील के कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ। यह विस्फोट देसी विस्फोटक से किया गया। किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली ह...

सितम्बर 7, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 25

नए शुल्क के कारण अमरीका में डाक में 80 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई: यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन

  संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के अनुसार 29 अगस्त से लागू नए शुल्क के कारण अमरीका में डाक में 80 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 800 डॉलर से कम मूल्य के पैकेज को शुल्क से मुक्त रखने की व्यवस्था समाप्त करने के बाद यह गिरावट आई है।   अब तक 88 देशों ने अमरीका ...

सितम्बर 7, 2025 9:23 पूर्वाह्न

views 30

कनाडा ने आधिकारिक तौर पर स्वीकारा- खालिस्तानी हिंसक चरमपंथी गुटों को आंतरिक स्रोतों से मिल रही वित्तीय सहायता

    कनाडा ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि खालिस्तानी हिंसक चरमपंथी गुटों को देश के आंतरिक स्रोतों से वित्तीय सहायता मिल रही है। कनाडा के वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट का शीर्षक है- "कनाडा में धन शोधन और आतंकवादी वित्तपोषण जोखिमों का वर्ष 2025 का आकलन"।      रि...

सितम्बर 7, 2025 8:59 पूर्वाह्न

views 15

इस्राइली सेना ने गाज़ा में 15 मंज़िला सुस्सी टावर को ध्वस्त किया

    इस्राइली सेना ने गाज़ा में एक 15 मंज़िला इमारत, सुस्सी टावर को ध्वस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में इस इलाके में यह दूसरा बड़ा हमला है। इस्राइली रक्षा बलों ने दावा किया है कि इस टावर का इस्तेमाल हमास ने किया था, लेकिन फ़िलिस्तीनी गुट ने इससे इनकार किया है। हताहतों की सही संख्या का पता नहीं चला ...

सितम्बर 7, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की; यूक्रेन संघर्ष शीघ्र रोकने के प्रयासों पर चर्चा की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूक्रेन में संघर्ष तत्‍काल समाप्‍त करने के प्रयासों सहित अंतरराष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। श्री मोदी ने भारत की तरफ से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति तथा स्थिरता की तत्‍काल बहाली के लिए फ...