मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2025 8:51 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने की घोषणा की 

 
 
कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कल पाकिस्तान ने कहा कि वह भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा। पाकिस्तान के इस प्रतिबंध के बाद भारत के विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजर सकेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया ने कहा कि पाकिस्तान के इस प्रतिबंध के बाद उत्तरी अमरीका, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोप और मध्य पूर्व आने-जाने वाली एयर इंडिया और अन्य विमानन कम्पनियों की उड़ानों को वैकल्पिक लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। पाकिस्तान के इस फैसले से पाकिस्तान की भी कुछ अतंरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 
 
 
मीडिया से बातचीत में वरिष्ठ एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अवधि एयरलाइनों द्वारा इस्‍तेमाल किए जाने वाले मार्गों पर निर्भर करेगी। पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र महत्वपूर्ण है जिसका भारतीय विमान कंपनियां बड़े पैमाने पर उपयोग करती हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….