मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2025 1:03 अपराह्न

printer

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कार्रवाई के लिए भारत का पुरजोर समर्थन किया

 
 
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पहलगाम हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करने के लिए भारत द्वारा उठाए जाने वाले किसी भी कदम का पुरजोर समर्थन किया है। वे लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में और भारत के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। श्री ब्लैकमैन ने उम्मीद जताई कि ब्रिटेन में सभी राजनीतिक दल भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए सैन्य उपायों सहित किसी भी आवश्यक कार्रवाई का समर्थन करने में भारत सरकार के साथ एकजुट होंगे।
 
 
इस समारोह में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन और महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने भाग लिया। गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने मृतकों की याद में मौन रखा। उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने हर आतंकवादी, उसके संचालकों और समर्थकों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने के भारत के प्रयासों का समर्थन करने का संकल्प लिया। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….