अंतरराष्ट्रीय

नवम्बर 27, 2025 11:45 पूर्वाह्न

views 34

श्रीलंका: बादुल्ला ज़िले में भूस्‍खलन और चट्टाने खिसकने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत

श्रीलंका के बादुल्ला ज़िले में भूस्‍खलन और चट्टाने खिसकने की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। मीडिया की खबरों के अनुसार, ज़िले के सात इलाकों में तेज बारिश की घटनाओं के बाद सात लोग अब भी लापता हैं। तेज़ बारिश के बाद राहत और बचाव जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में और भी भूस्‍खलन हुए...

नवम्बर 27, 2025 8:57 पूर्वाह्न

views 138

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा ने संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा पर दो प्रस्ताव पारित किए हैं। सुरक्षा परिषद ने कल प्रस्ताव संख्या 2,805 को सर्वसम्मति से पारित किया। ये दोनों प्रस्ताव इस बात पर ज़ोर देते हैं कि संयुक्त राष्ट्र शांति निर्माण संरचना की 2025 की समीक्षा...

नवम्बर 27, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 64

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव परिणामों में घोटाले के मामले को जॉर्जिया अदालत ने खारिज किया

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के चुनाव परिणामों में घोटाले के मामले को जॉर्जिया अदालत ने खारिज कर दिया है। अगर डॉनल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया जाता तो उन्हें पांच साल की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता था। व्हाइट हाउस लौटने के बाद उनके खिलाफ यह तीसरा मामला है जिसे हटा दिया गया।

नवम्बर 27, 2025 8:51 पूर्वाह्न

views 67

श्रीलंका: पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाओं की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण-पूर्व में विकसित हो रहे हवा के कम दबाव के 24 घंटों के भीतर विक्षोभ में बदलने की आशंका है। यह दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे देश में व्यापक रूप से भारी वर्षा और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार द्वीप के अधिकांश ...

नवम्बर 27, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 103

अमरीका: व्हाइट हाउस के पास एक बंदूकधारी ने राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई, दोनों की हालत गंभीर

व्हाइट हाउस के पास कल एक बंदूकधारी ने वेस्ट वर्जीनिया के अमरीकी राष्ट्रीय गार्ड के दो सदस्यों पर गोली चलाई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर है। खबरों के अनुसार, एफबीआई के अधिकारी इस घटना को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जोड़ कर जांच कर रहे हैं।   स्थिति के बारे में जानकारी देने वाले एक कानून प्रवर्...

नवम्बर 27, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 106

गिनी-बिसाऊ में सैन्य अधिकारियों के एक समूह ने देश पर नियंत्रण का दावा किया

गिनी-बिसाऊ में राष्ट्रपति उमारो सिसोको एम्बालो की गिरफ्तारी की खबरों के बीच, सैन्य अधिकारियों के एक समूह ने कहा है कि उन्होंने देश पर नियंत्रण कर लिया है। अधिकारियों ने सरकारी टेलिविजन पर कहा कि उन्होंने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी है, क्योंकि इस पश्चिम अफ्रीकी देश में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के...

नवम्बर 27, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 72

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में बाबासाहेब की प्रतिमा के अनावरण पर गर्व व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संविधान दिवस पर पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में डॉक्‍टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर गर्व व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने इसे डॉक्‍टर आंबेडकर और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्‍टर...

नवम्बर 27, 2025 8:26 पूर्वाह्न

views 45

अगले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रिका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा: डॉनल्ड ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि मियामी में अगले वर्ष होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रिका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में श्री ट्रम्प ने कहा कि वह इस साल जी-20 सम्मेलन में एक अमरीकी प्रतिनिधि के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद देश को दिए जाने वाले सभी अमर...

नवम्बर 27, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 22

अमरीकी वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों और कैरिबियन देशों के नेताओं के बीच मादक पदार्थों और मानव तस्‍करी के मुद्दों पर हुई बातचीत

अमरीकी वरिष्‍ठ सैन्‍य अधिकारियों और कई कैरिबियन देशों के नेताओं के बीच कल हुई बैठक में मादक पदार्थों और मानव तस्‍करी के मुद्दों पर बातचीत हुई। अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने डोमिनिकन गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति लुइस एबिनेडर और रक्षामंत्री कार्लोस एंटोनियो फर्नांडीज ओनोफ्रे से भेंट के दौरान रक्षा स...

नवम्बर 27, 2025 8:13 पूर्वाह्न

views 22

हांगकांग में एक इमारत में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई, 279 लोग लापता

हांगकांग के ताई पो ज़िले में एक आवासीय परिसर में एक इमारत में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। 700 लोगों को अस्थायी आश्रयों में पहुंचाया गया है, जबकि 279 लोग अभी भी लापता हैं। आग पर काबू पाने के लिए 800 से ज़्यादा दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी...