नवम्बर 27, 2025 10:03 अपराह्न
23
हांगकांग के एक बहुमंजिला परिसर में लगी आग में मरने वालों की संख्या 75 हुई
हांगकांग के एक बहुमंजिला परिसर में कल लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। एक सरकारी प्रवक्ता ने समाचार एजेंसियों को बताया कि दमकलकर्मी पर आज दूसरे दिन भी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। इमारतों के अंदर अब भी आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। आग परिसर की आठ में से सात इमारतों में फैल गई। ...