छत्तीसगढ

अगस्त 1, 2024 7:59 अपराह्न

views 18

प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सदस्य के रूप में नामित किया गया

वस्तु और सेवा कर-जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स-जीओएम  का पुनर्गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उपमुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी कानून, प्रक्रियाओं और...

जुलाई 31, 2024 7:39 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में मंगलवार बीती रात से हो रही बारिश के चलते केलो डैम के कुछ गेट खोल दिए गए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मंगलवार बीती रात से हो रही बारिश के चलते केलो डैम के कुछ गेट खोल दिए गए हैं, जिससे धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश दिए हैं।     

जुलाई 31, 2024 7:38 अपराह्न

views 17

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 1 अगस्त से सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त से सभी शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति और स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कल 1 अगस्त से छत्तीसगढ़ के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त से सभी शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति और स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इस तिथि के बाद ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त माना जायेगा। यह...

जुलाई 31, 2024 7:36 अपराह्न

views 14

रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में सत्र 2024-26 के लिए एम.एड. और बी.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू

रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में सत्र 2024-26 के लिए एम.एड. और बी.एड. में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार सात अगस्त तक एस.सी.ई.आर.टी. की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्डकॉपी चौदह अगस्त तक महाविद्यालय मे...

जुलाई 31, 2024 7:34 अपराह्न

views 16

उपमुख्यमंत्री मंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से शुरू हुए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से शुरू हुए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के ...

जुलाई 31, 2024 7:32 अपराह्न

views 14

राज्य सरकार, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत गरीब परिवारों को आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य सरकार, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत गरीब परिवारों को आवास दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से जून महीने तक राज्य में तीस हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया गया है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी क...

जुलाई 31, 2024 7:29 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 1 लाख रूपये के इनामी सहित 5 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज 1 लाख रूपये के इनामी सहित 5 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर लूटपाट और हत्या जैसे विभिन्न वारदातों में शामिल रहने के आरोप थे। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों को राज्य शासन की पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये की प्रोत्सा...

जुलाई 31, 2024 7:28 अपराह्न

views 11

राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के सहयोग से आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के सहयोग से आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजीव गांधी भू-जल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने प्रेमचंद की कहानियों पर नाट्य मंचन किया। वहीं, समारोह में हरिशंकर पर...

जुलाई 31, 2024 7:27 अपराह्न

views 12

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 1 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान श्री साय जगदलपुर के कृषि कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित महिला सम्मेलन में महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की हितग्राही महिलाओं के खाते में राशि का हस्तांतरण करेंगे। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियो...

जुलाई 31, 2024 6:51 अपराह्न

views 12

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लंबित चार प्रतिशत महंगाई भत्ता और विभिन्न मांगो को लेकर अपनी बात की। इस पर वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही देय तिथि से लंबित महंगाई भत्ता देने का...