छत्तीसगढ

अगस्त 1, 2024 8:44 अपराह्न

views 9

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में ऑनलाइन अंतरित की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में ऑनलाइन अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन ऐप भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तीन हजार से अधिक महिला स्व...

अगस्त 1, 2024 8:07 अपराह्न

views 11

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल कुसाले को कांस्य पदक जितने पर दी शुभकामनाएं

पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की पचास मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल को शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया और देश को उन पर ग...

अगस्त 1, 2024 8:06 अपराह्न

views 10

37वीं सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के निर्देश पर एनसीसी कैडेटों द्वारा “स्वच्छता अभियान“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

37वीं सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेंट थॉमस महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा “स्वच्छता अभियान“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए भिलाई स्थित रूआबांधा बस्ती में नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी गई। साथ ही स्वच्छता अभियान का सं...

अगस्त 1, 2024 8:05 अपराह्न

views 12

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षको ने नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड में संपूर्णता अभियान के तहत साप्ताहिक बाजार में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षको ने नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। संपूर्णता अभियान के नोडल अधिकारी अखिलेश गायधने ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अगस्त 1, 2024 8:05 अपराह्न

views 10

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

एक मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। वहीं, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम बंगाल और उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में कल शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की...

अगस्त 1, 2024 8:03 अपराह्न

views 12

सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जाए: केदार कश्यप

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही पौधों को सहेजने का अभियान भी चलाया जाए। वन मंत्री ने कहा कि...

अगस्त 1, 2024 8:03 अपराह्न

views 16

प्रदेश के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के एकलव्य आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जिला स्तर पर पांच से आठ अगस्त तक काउंसिलिंग की जाएगी। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के एकलव्य आदर्श आवासीय व...

अगस्त 1, 2024 8:02 अपराह्न

views 12

रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों के 230 पुलिस जवानों का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए धरना प्रर्दशन-जूलुस के दौरान हिसंक भीड़ द्वारा तोडफोड और आगजनी की स्थिति से निपटने के लिए रायपुर और बस्तर संभाग के जिलां के दो सौ तीस पुलिस जवानों का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया। माना के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में पंद्रह से इकतीस जुलाई त...

अगस्त 1, 2024 8:01 अपराह्न

views 13

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पिछले दिनों विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के परिजनों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बीजापुर में पिछले दिनों आईईडी विस्फोट में मारे गए जवान भरत साहू के रायपुर स्थित घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।  श्री साव ने परिजनों से कहा कि सरकार परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने रायपुर नगर निगम के आयुक्त से चर्चा कर जल्द ही मोवा चौक पर शहीद भरत साहू की ...

अगस्त 1, 2024 8:00 अपराह्न

views 12

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित बनाने के लिए ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित बनाने के लिए नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक सिंह ने किया। इस मौके पर पंचायत और ग्र...