बिहार

जून 12, 2024 3:57 अपराह्न

views 16

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार से जुड़े गोरखपुर-सिलिगुड़ी और रक्सौल-हल्दीया एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भारतमाला श्रृखंला-दो के तहत बिहार से जुड़े गोरखपुर-सिलिगुड़ी और रक्सौल-हल्दीया एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि रक्सौल-हल्दीया एक्सप्रेस-वे के तहत प्रदेश में तीन सौ सड़सठ किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। उन्होंने ब...

जून 11, 2024 3:20 अपराह्न

views 15

पूर्णिया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मखाना सेमिनार का आयोजन किया गया

पूर्णिया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मखाना सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और कृषि तथा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया। इस सेमिनार में सात राज्यों के दो सौ से अधिक कृषि वैज्ञानिक, मखाना किसान और व्यवसायी भी शामिल हुए।

जून 11, 2024 3:20 अपराह्न

views 18

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वस्तानिया आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने वस्तानिया आठवीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के सचिव अब्दुल सलाम अंसारी ने बताया कि इस परीक्षा में एक लाख तेईस हजार सात सौ नौ छात्र सफल हुए हैं। इनमें तेरह गैर मुस्लिम छात्र भी शामिल हैं।

जून 11, 2024 3:19 अपराह्न

views 16

लू की स्थिति के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी

लू की स्थिति के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को उचित सावधानी और सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी है। विभाग ने तेज धूप में विशेषकर दोपहर बारह से तीन बजे के बीच लोगों को घर से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और उच्च प्रोटीन वाले तथा बासी भोजन नहीं करने की भी ...

जून 11, 2024 3:19 अपराह्न

views 15

राज्य में लू से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हुए हैं

राज्य में लू से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान भीषण गर्मी के कारण बक्सर, पटना, शेखपुरा और अन्य जिलों में कई छात्र, विशेषकर लड़कियाँ बेहोश हो गईं और बीमार पड़ गईं। हीट स्ट्रोक के कारण कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, स्कू...

जून 11, 2024 3:19 अपराह्न

views 17

राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं

राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। उमस और झुलसाने वाली गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान भोजपुर, अरवल, रोहतास बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान पै...

जून 10, 2024 5:08 अपराह्न

views 16

पटना समेत राज्य के अधिकांश भाग भीषण गर्मी और लू की चपेट में है

राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश भाग भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पछुआ हवा के प्रभाव से लोगों को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर तापमान बयालीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। इस अवधि में छियालीस दशमलव एक डि...

जून 8, 2024 5:00 अपराह्न

views 17

आईआरसीटीसी नौ जून को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन का करेगा परिचालन

आईआरसीटीसी नौ जून को बेतिया से भारत गौरव ट्रेन का परिचालन करेगा। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, हाजीपुर, आरा और बक्सर के रास्ते उज्जैन, द्वारिका, सोमनाथ, शिरडी और नासिक तक जाएगी। यह ट्रेन उन्नीस जून को वापस लौटेगी।

जून 8, 2024 4:57 अपराह्न

views 19

प्रदेश में एक महीने के अंदर एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि प्रदेश में एक महीने के अंदर एक करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद श्री पांडेय ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। श्री पांडेय ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति समय पर सुनिश्चि...

जून 8, 2024 4:56 अपराह्न

views 16

प्रदेश में ग्यारह जून से मॉनसून पूर्व बारिश शुरू होने की संभावना

प्रदेश में ग्यारह जून से मॉनसून पूर्व बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में अधिक स्थानों पर बारिश होगी। हालांकि दक्षिण बिहार में भी सामान्य बारिश की संभावना है। इधर, वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से राज्य के अधिकतर हिस्सों में लोगों को उमस ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला