बिहार

जून 14, 2024 9:41 अपराह्न

views 26

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा– लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी को जिन क्षेत्रों में कम वोट मिले हैं, वहां संगठनात्मक रूप से ज्यादा मजबूती से काम किया जाएगा। पटना स्थित मुख्यालय में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के साथ लगातार संपर्क में रहने औ...

जून 14, 2024 3:35 अपराह्न

views 28

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अठारह जून को होने वाली डीएलएड के सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष और एसटीईटी की परीक्षा स्थगित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 18 जून को होने वाली डीएलएड के सत्र दो हजार तेईस-पच्चीस (2023-25) के प्रथम वर्ष और एसटीईटी की परीक्षा स्थगित कर दी है। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्रह जून को बकरीद के मद्देनजर परीक्षा स्थगित की गयी है। उन्नीस जून से आगे की परीक्षा यथावत जारी रहेगी। अठारह जून क...

जून 14, 2024 3:47 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने और नियमित विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिये हैं। वे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विभिन्न विभागों के लिए आगामी एक वर्ष के लिए कार्ययोजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्रियों को प्राथमिकता तय क...

जून 14, 2024 3:29 अपराह्न

views 32

BIHAR: राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का किया तबादला

राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस...

जून 12, 2024 4:00 अपराह्न

views 16

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में किसान सहकार चौपाल आयोजित की जायेंगी

सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में किसान सहकार चौपाल आयोजित की जायेंगी। पटना में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री कुमार ने कहा कि अगले महीने से इन चौपालों की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चौपाल में धान खरीद, गेहूं खरीद, कृषि यांत्रिकरण संबंधित समस्याओं पर...

जून 12, 2024 3:59 अपराह्न

views 17

लू के मद्देनजर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। आपदा प्रबंधन विभाग और जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है...

जून 12, 2024 3:59 अपराह्न

views 18

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। विभाग ने इस दौरान पटना समेत चौदह जिलों में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि ...

जून 12, 2024 3:58 अपराह्न

views 19

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की जांच अब जीविका दीदियां करेंगी

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की जांच अब जीविका दीदियां करेंगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार जीविका दीदियां मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के साथ ही रसोई...

जून 12, 2024 3:58 अपराह्न

views 16

आयोग ने प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक परीक्षा की भी संशोधित तिथि जारी की

आयोग ने प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक परीक्षा की भी संशोधित तिथि जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तेईस जून को होने वाली प्रधानाध्यापक परीक्षा अब अट्ठाईस जून को आयोजित होगी। वहीं, बाईस जून को होने वाली प्रधान शिक्षक की परीक्षा अब उनतीस जून को आयोजित की जायेगी।

जून 12, 2024 3:57 अपराह्न

views 19

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की संशोधित तिथि जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की संशोधित तिथि जारी कर दी है। इसके अनुसार यह परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों में उन्नीस से बाईस जुलाई तक होनी संभावित है। अपर सचिव सह-परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में चार से दस जून तक अतिथि शिक्षकों से ऑनलाइन आवेद...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला