बिहार

मई 7, 2024 4:21 अपराह्न

views 25

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए बिहार राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में नामांकन पत्रों की आज जांच की जाएगी। अभ्यर्थी नौ मई तक नाम वापस ले सकते हैं। इस चरण के लिए पच्चीस मई को मतदान होना है। इधर, पाँचवे चरण के मतदान के लि...

मई 7, 2024 4:16 अपराह्न

views 32

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गयी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए अधिसूचना आज जारी हो गयी है। इसके साथ ही राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों समेत सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्तावन लोकसभा सीटों पर नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। उम्मीदवार चौदह मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस चरण में एक जून को पटना साहिब, पाटल...

मई 4, 2024 7:08 अपराह्न

views 35

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव की सम्भावना है

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव की सम्भावना है। विभाग के अनुसार आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णियां और किटहार जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद कल से पूरे राज्य में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.क...

मई 4, 2024 7:07 अपराह्न

views 4

गूसराय निर्वाचन पदाधिकारी ने 29 कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया

लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में बेगूसराय निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उनतीस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिये है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मतदान प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने के कारण इन कर्मियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।

मई 4, 2024 7:06 अपराह्न

views 26

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के तहत सात मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल रेल सेवा तीन दिन के लिए बंद

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के तहत सात मई को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल रेल सेवा तीन दिन के लिए बंद कर दी गयी है। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि चुनाव को लेकर नेपाल रेलवे ने आज मध्य रात्रि से सात मई तक ट्रेन का परिचालन बंद करने का निर्णय लिया है। आठ मई से रेलगाड़ियों का परिचालन फि...

मई 4, 2024 7:05 अपराह्न

views 26

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए जनसभाएं, रोड़ शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दरभंगा मेें एक चुनावी सभा को संबोधित ...

मई 3, 2024 4:59 अपराह्न

views 25

राज्य के 28 हजार से अधिक मध्य विद्यालयों में अंशकालिक रात्रि प्रहरी की होगी तैनाती

राज्य के 28 हजार से अधिक मध्य विद्यालयों में अंशकालिक रात्रि प्रहरी की तैनाती की जायेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में संकल्प और दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार इन रात्रि प्रहरियों को 5 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही माध्यमिक विद्यालयों में भी यह व्यवस्था की जायेगी।

मई 3, 2024 4:59 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के रुख में बदलाव की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के रुख में बदलाव की संभावना व्यक्त की है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक एस.के. पटेल ने बताया कि 5 मई के बाद राज्य के मौसम में बदलाव होगा। बारिश होने से अधिकतम तापमान में कमी आयेगी। इस बीच पूरा प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम ...

मई 3, 2024 4:59 अपराह्न

views 30

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच चार मई को होगी। प्रत्याशी छह मई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत पांच सीटों पर 98 लाख 60 हजार 397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 9 हजार 848 मतदान केन्द...

मई 3, 2024 4:59 अपराह्न

views 26

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी

लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनसभाएं, रोड़ शो और जनसंपर्क कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दरभंगा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित ...