राज्‍य समाचार

अगस्त 6, 2024 6:53 अपराह्न

views 13

फरीदाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका के कक्षा 6 में सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

    फरीदाबाद के उपायुक्त और जवाहर नवोदय विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह ने आज कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका फरीदाबाद के सत्र 2025-26 में कक्षा 06 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ पर जाकर ऑनला...

अगस्त 6, 2024 2:16 अपराह्न

views 23

उत्तराखंड: आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित केदारघाटी में राहत और बचाव कार्य आज छठे दिन भी जारी है और ये अंतिम चरण में है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अब तक 11 हजार 7 सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। आज लगभग 150 स्थानीय लोगों को राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचन बल की निगरानी ...

अगस्त 6, 2024 1:49 अपराह्न

views 25

बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया। उनके इस दौरे का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की संचालनगत और रणनीतिक तैयारी की समीक्षा करना है। बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने सुरक्षा बढ़ाने...

अगस्त 6, 2024 1:02 अपराह्न

views 35

दिल्ली: जौनपुर में चार टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार विंटेज कारें जलीं

दिल्ली के जौनपुर में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लगने से चार विंटेज कारें जल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार आग आधी रात करीब 1 बजकर 56 मिनट पर लगी और सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक जारी रही। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं...

अगस्त 6, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 17

केरल: वायनाड में सूचिप्पारा के सनराइज वैली इलाके में आज फिर शुरू की गई शवों की तलाश

  केरल में वायनाड के सूचिप्पारा के सनराइज वैली इलाके में आज सुबह फिर से शवों की तलाश शुरू की गई। इस अभियान के लिए दो वन अधिकारी, विशेष अभियान समूह के चार सदस्यों और छह सेना के जवानों की 12 सदस्यीय टीम को क्षेत्र में हवाई मार्ग से भेजा गया। क्षेत्र से शवों को लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर को तैयार रखा गय...

अगस्त 6, 2024 12:28 अपराह्न

views 34

उत्तराखंड: क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे 1,400 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

उत्तराखंड में वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए 1,400 से अधिक लोगों को कल सुरक्षित निकाल लिया गया। केदार घाटी में मौसम साफ होने पर कल हवाई मार्ग से बचाव कार्यों में तेजी आई। भारतीय वायु सेना के चिनुक और एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से तीर्थयात्रियों के बचाव में आसानी हुई। यह क...

अगस्त 6, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 41

तेलंगाना: कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना के 16 द्वार खोले गए, एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया

  तेलंगाना में कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना में जल भरने के बाद कल इसके 16 द्वार खोल दिए गए, जिनसे एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस परियोजना में रात आठ बजे तक तीन लाख 16 हजार क्यूसेक पानी जमा हो गया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले सुबह इसके 6 द्वार खोले लेकिन जल की यथा स...

अगस्त 6, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 28

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ 1,873 तीर्थयात्रियों का जत्था  

1,873 तीर्थयात्रियों का एक अन्‍य जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तड़के 69 वाहनों में रवाना हुए। इस जत्थे में 1,579 पुरुष, 202 महिलाएं, 65 साधु और 27 साध्वियां शामिल हैं। यह जत्‍था बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ जहां से वे प...

अगस्त 5, 2024 2:03 अपराह्न

views 11

वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में सातवें दिन भी शवों की तलाश जारी

  केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों में आज सातवें दिन भी शवों की तलाश जारी है। प्रभावित इलाके को 12 क्षेत्रों में बांटकर बचावकर्मी शेष शवों की तलाश में जुटे हुए हैं।

अगस्त 5, 2024 1:49 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश आज पांचवें दिन भी जारी

  हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों की तलाश आज पांचवें दिन भी जारी है। इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हो गया। आज शिमला जिले के सुन्नी के पास डोगरी में दो और शव बरामद किए गए। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव गां...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला