राज्‍य समाचार

सितम्बर 13, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 38

तेलंगाना सरकार का फैसला, 17 सितम्‍बर को प्रजा पालना दिनोत्‍सवम के रूप में मनाएगा राज्य

तेलंगाना सरकार ने 17 सितम्‍बर को तेलंगाना - प्रजा पालना दिनोत्‍सवम के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी दिन 1948 में भारतीय संघ में हैदराबाद राज्‍य को शामिल किया गया था। राज्‍य की मुख्‍य सचिव शान्ति कुमारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। 17 सितम्‍बर को सभी सरकारी कार्यालयों, शहरी स्‍थानीय निकायों...

सितम्बर 12, 2024 7:52 अपराह्न

views 51

इस महीने की 15 तारीख से 19 तारीख तक नई दिल्ली के आगा खां हॉल में आदि बाज़ार प्रदर्शनी का आयोजन  

      जनजातीय शिल्‍प, कला और संस्‍कृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए ट्राइबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड-ट्राइफेड इस महीने की 15 तारीख से 19 तारीख तक नई दिल्ली के आगाँ खां हॉल, मंडी हाउस में आदि बाज़ार प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। इस प्रदर्शनी में हस्‍तनिर्मित आभूषण...

सितम्बर 12, 2024 2:03 अपराह्न

views 14

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आज और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर मानसून का दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अगले दो दिनो...

सितम्बर 12, 2024 1:59 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर: 8 सितंबर को होगा विधानसभा चुनाव का पहला चरण, कश्मीर के चार दक्षिणी जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को होना है। मतदान प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कश्मीर के चार दक्षिणी जिलों की 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ बिजबेहरा में भी इस चरण मे...

सितम्बर 12, 2024 1:51 अपराह्न

views 20

महाराष्ट्र: लाखों भक्तों ने 5 दिवसीय उत्‍सव के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया, अनंत चतुर्दशी के दिन होता है अंतिम विसर्जन

महाराष्ट्र में कल लाखों भक्तों ने 5 दिवसीय उत्‍सव के साथ गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन के आवास पर पर्यावरण के अनुकूल मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को राजभवन में ही विसर्जित किया गया।   मुंबई में 5 दिनों के गणेश महोत्सव के बाद 38 हजार से ज्यादा गणेश प्र...

सितम्बर 12, 2024 1:44 अपराह्न

views 20

हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों छठी सूची

आम आदमी पार्टी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 6वीं सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में 19 उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने पंचकुला सीट से प्रेम गर्ग को मैदान में उतारा है, जबकि कमल बिस्ला फतेहाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे। केतन शर्मा को अंबाला सिटी सीट से और धनराज कुंडू को दादरी सीट से पार्टी उम...

सितम्बर 12, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 10

तिरुवनंतपुरम में पांच राज्यों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा केरल राज्य

केरल आज तिरुवनंतपुरम में पांच राज्यों के वित्त मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर राज्यों की राय लेना, शिकायत सुनना और 16वें वित्त आयोग में उनकी उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त मोर्चे की आवश्यकता पर बल देना है।   मुख्यमंत्...

सितम्बर 12, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 16

आन्ध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने एलुरू जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने कहा है कि सरकार हाल की बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कल एलुरू जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कोलेरू, उप्पुतेरु और तम्मिलेरू क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति क...

सितम्बर 12, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 18

जम्‍मू-कश्‍मीर: विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में 1 अक्‍टूबर को 40 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच कल की जाएगी और 17 सितम्‍बर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। जम्‍मू कश्‍मीर में पहले चरण में 18 सितम्‍बर क...

सितम्बर 12, 2024 8:01 पूर्वाह्न

views 20

हरियाणा विधानसभा चुनाव :आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी चौथी सूची की घोषणा कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सोनीपत सीट से देवेन्द्र गौतम जबकि गुडगांव सीट से निशांत आनंद को मैदान में उतारा है। राज कौर गिल अंबाला कैंटोनमेंट सीट के उम्मीदवार और करनाल सीट से सुनील बिंदल पार्...