राज्‍य समाचार

सितम्बर 26, 2024 8:09 पूर्वाह्न

views 20

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज अत्यधिक तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। मुलुंड, भांडुप और अंधेरी सबवे समेत कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है...

सितम्बर 26, 2024 7:53 पूर्वाह्न

views 14

तेलंगाना सरकार ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए इंटर्नशिप पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई

तेलंगाना सरकार ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए इंटर्नशिप पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई है ताकि उनके लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ाई जा सकें। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कल हैदराबाद में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करन...

सितम्बर 26, 2024 7:39 पूर्वाह्न

views 12

जम्मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने मतदान में बड़ी संख्या में हिस्सेदारी के लिए मतदाताओं को बधाई दी

जम्मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने कल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं की हिस्सेदारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने रियासी, पुंछ, राजौरी, गांदरबल, बडगाम और श्रीनगर के मतदाताओं को बधाई दी। I would like to congratulate v...

सितम्बर 25, 2024 4:34 अपराह्न

views 39

बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने बदलापुर दुष्‍कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिन्‍दे की मौत के मामले में महाराष्‍ट्र पुलिस को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे हैं

  बम्‍बई उच्‍च न्‍यायालय ने बदलापुर दुष्‍कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिन्‍दे की मौत के मामले में महाराष्‍ट्र पुलिस को फटकार लगाते हुए कई सवाल पूछे हैं। अक्षय शिन्‍दे सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसके पिता ने पुलिस के इस दावे को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी कि अक्षय शिन्...

सितम्बर 25, 2024 1:49 अपराह्न

views 24

न्यायमूर्ति एम.एस. रामचन्द्र राव ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति एम.एस. रामचन्द्र राव ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। रांची के राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने न्यायमूर्ति राव को पद की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमण्‍डल के सहयोगी, कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

सितम्बर 25, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 23

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक ने कहा- राज्‍य में माओवादियों का कोई नामोनिशान नहीं

तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्‍द्र ने कहा कि तेलंगाना में माओवादी अपना आधार खो चुके हैं और अब राज्‍य में उनका नामोनिशान नहीं है। हैदराबाद में कल शाम एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, डॉ. जीतेन्‍द्र ने कहा कि माओवादी तेलंगाना में अपनी गतिविधियों को संचालित करना चाहते थे, लेकिन आम जनता का सहयो...

सितम्बर 25, 2024 8:17 पूर्वाह्न

views 23

राजस्थान में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान सरकार ने राज्य में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। राज्य सरकार ने मौसमी बीमारियों के लिए प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में डेडिकेटेड ओपीडी संचालित करने को कहा है। सरकार ने मलेरिया, चिकनगुनिया और स्क्रब टाइफस के गंभीर...

सितम्बर 25, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 144

बिहार का मढ़ौरा प्लांट लोकोमोटिव का निर्यात करने वाला देश का पहला कारखाना बनने के करीब

बिहार का मढ़ौरा संयंत्र लोकोमोटिव का निर्यात करने वाला देश का पहला कारखाना बनने के करीब है। रेल मंत्रालय के अनुसार, रेल विभाग और वैबटेक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड अफ्रीका को लोकोमोटिव निर्यात के लिए इस संयंत्र की क्षमता बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार, यह पहला मौका होगा, जब मढ़ौरा संयंत्र से किसी द...

सितम्बर 25, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 19

वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा की मराठवाड़ा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

गृह और सहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की कार्यनीति पर चर्चा के लिए छत्रपति संभाजीनगर में भारतीय जनता पार्टी की मराठवाड़ा इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। श्री शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा को मराठवाड़ा क्षेत्र की 46 में से...

सितम्बर 25, 2024 6:53 पूर्वाह्न

views 20

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे की निंदा की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में अप्रवासी भारतीय कोटा (एनआरआई) के विस्‍तार की निंदा की है। इसे धोखाधड़ी बताते हुए सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने ये माना की इस कदम से अवैध तरीके से दाखिले होंगे और मेधावी छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया में बाधा आएगी। शीर्ष न्‍यायालय ने पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्...