राज्‍य समाचार

नवम्बर 16, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 30

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः ‘माझा बूथ सर्वत्र मजबूत’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जहां वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।       इसे अतिरिक्‍त भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और उनके सहयोगी राज्‍य में कईं रैलियां करेंगे।       भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍...

नवम्बर 16, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 23

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता का स्‍तर गंभीर

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता का स्‍तर गंभीर बना हुआ है। सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्यू.आई. 404 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बवाना में  ए.क्यू.आई. 438, आनंद विहार में 436, अशेाक विहार में 438, अलीपुर में 433, रोहिणी में 426 और पंजाबी बाग...

नवम्बर 16, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 15

देव दीपावलीः वाराणसी में रिकॉर्ड 17 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कल शाम देव दीपावली के अवसर विभिन्‍न घाटों पर रिकॉर्ड 17 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। इसके अतिरिक्‍त चार लाख दीये काशी नगरी के आसपास भी जलाये गये। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्‍वलित कर देव दीपावल...

नवम्बर 16, 2024 8:01 पूर्वाह्न

views 14

आंध्रप्रदेश सरकार ने आईआईटी मद्रास के साथ आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

आंध्रप्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी पहल शुरू करने के लिए आईआईटी मद्रास के साथ आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें अमरावती में एक अंतरराष्ट्रीय डीप-टेक इनोवेशन हब स्थापित करना, स्वयं+ और आईआईटीएम प्रवर्तक जैसे डिजिटल कौशल प्लेटफॉर्म को आगे बढाना और विद्यार्थियों तथा शिक...

नवम्बर 16, 2024 1:36 अपराह्न

views 19

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज़

झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और इंडिया गठबंधन के नेता विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जोरों से प्रचार कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने जामताड़ा में एक जनसभा में कहा कि हेमंत सोरेन झूठे वादे कर रहे हैं। श्री सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से हटाने के लिए यह स...

नवम्बर 15, 2024 1:13 अपराह्न

views 13

ईडी ने महाराष्ट्र और गुजरात के 16 से अधिक स्थानों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने कल महाराष्ट्र और गुजरात में 16 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। इसमें 80 से 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध बैंकिंग लेनदेन की जांच की गई। ये लेनदेन कथित तौर पर मालेगांव के व्यापारी द्वारा बैंक खातों के जरिए किए गए थे। निदेशालय के अनुसार दो बैंक खातों में जमा लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये फ्र...

नवम्बर 15, 2024 12:18 अपराह्न

views 12

गुरुग्राम में निर्माणाधीन 700 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 700 बिस्तरों वाले सरकारी अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा के एक विश्वविद्यालय में गुरु नानक देव जी के नाम पर एक चेयर स्थापित की जाएगी। मुख्यमं...

नवम्बर 15, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 48

एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर व्यापार मेला ‘बाली जात्रा’ आज से शुरू, राष्ट्रपति ने लोगों को दी शुभकामनाएं

ओडिशा के प्राचीन समुद्री व्यापार के इतिहास का जश्न मनाने के लिए एशिया का सबसे बड़ा ओपन-एयर व्यापार मेला बाली जात्रा आज से शुरू हो रहा है। यह मेला 22 नवंबर तक चलेगा। बाली जात्रा का अर्थ है "बाली की यात्रा"। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के दौरान महानदी  में नावों से दूर-दूर तक जाने वाले व्यापारियों की परं...

नवम्बर 14, 2024 1:33 अपराह्न

views 16

पंजाब में अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के दिशा निर्देश 

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्‍यक्ष राजेश वर्मा ने पंजाब में संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों को तेज करने के निर्देश दिये हैं। श्री वर्मा ने राज्‍य सरकार के उन प्रयासों की सराहना की है जिससे पराली जलाने की घटनाएं पिछले वर्ष की तुलना में 71 प्रतिशत कम हुई है। श्री...

नवम्बर 14, 2024 12:31 अपराह्न

views 16

ईडी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में कारोबारी के आवास और कार्यालयों पर छापे मारे

तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रवर्तन निदेशालय ने एक कारोबारी मार्टिन के कार्यालयों और आवास पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोयंबटूर के थुदियालुर और अन्य जगहों पर की जा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह पिछले साल अक्टूबर में आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी की अगली कड़ी हो सकती है।