राज्‍य समाचार

नवम्बर 30, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 20

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। श्री कोविंद राज्य के दो दिन के दौरे पर कल विजयवाड़ा पहुंचे। राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री एन...

नवम्बर 30, 2024 8:41 पूर्वाह्न

views 19

के‍न्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव आज गुजरात की एकदिवसीय यात्रा पर

के‍न्‍द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव आज गुजरात के एक दिन की यात्रा पर रहेंगे। वे सूरत के किम में बुलेट ट्रेन ट्रैक स्लैब विनिर्माण संयंत्र का दौरा करेंगे और वडोदरा में प्‍लास्‍सर (Plasser) इंडिया फैक्‍टरी भी जाएंगे। बाद में वे वडोदरा में गति शक्ति विश्‍वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समार...

नवम्बर 29, 2024 1:14 अपराह्न

views 17

प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी

प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी। केंद्र सरकार ने कोल आधारित विद्युत उत्पादन के लिए कोल आवंटन के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इससे 4100 मेगावॉट विद्युत उत्पादन के लिए थर्मल पॉवर स्टेशन की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री क...

नवम्बर 29, 2024 1:12 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क की

जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ की ज़िला पुलिस ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय सात फरार आतंकवादियों की संपत्ति कुर्क कर ली है। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया है कि जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कुर्की की गई।   इससे पहले पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर से सक्रिय किश्‍तवा...

नवम्बर 29, 2024 12:52 अपराह्न

views 22

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का करेंगे उद्घाटन

केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भुबनेश्‍वर में आज पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय सम्मेलन में आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध, माओवादी खतरे, कृत्रिम मेधा और ड्रोन हमले जैसी उभरती चुनौतियों पर विमर्श होगा। आतंकवाद से निपटने पर भी चर्चा होगी। इस दौरान...

नवम्बर 29, 2024 11:33 पूर्वाह्न

views 21

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू की

देहरादून जिला प्रशासन ने पल्टन बाजार सहित अन्य स्थलों पर महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की कवायद शुरू कर दी है। जिले के रेखीय विभागों के साथ अपने कार्यालय में बैठक लेते हुए ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने शहर में पिंक शौचालय बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।   जिलाधिकारी न...

नवम्बर 29, 2024 11:31 पूर्वाह्न

views 16

भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल भुबनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में भाग लेंगे। तीन दिन का यह सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षाऔर आतंकवाद से निपटने सहित राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। इस दौरान विशिष्ट से...

नवम्बर 29, 2024 11:20 पूर्वाह्न

views 18

एम. विश्वकर्मा योजना के तहत हरिद्वार जिले के पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिले के पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि पारम्परिक शिल्पकारों और कारीगरों के कौशल विकास के लिए प्राथमिकता से काम किया जाए।...

नवम्बर 29, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने डोडा के भद्रवाह से आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कल डोडा के भद्रवाह से आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से सीमा पार आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में था। संदिग्ध के आवास की तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी पाकिस्...

नवम्बर 29, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 22

पंचायती राज मंत्रालय ने जम्‍मू-कश्‍मीर में 500 नए ग्राम परिषद कार्यालयों को मंजूरी दी

पंचायती राज मंत्रालय ने जम्‍मू-कश्‍मीर में 500 नए पंचायत घर यानी ग्राम परिषद कार्यालय को मंजूरी दी है। राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज सचिव मोहम्‍मद एजाज़ असद ने कल इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के कुछ ब्‍लॉक और पंचायत अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि अन्‍य में सुधार की आवश्‍यकता है। ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला