राज्‍य समाचार

नवम्बर 30, 2024 1:05 अपराह्न

views 20

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं, लगभग सभी स्थानों में मौसम शुष्क बना रहेगा

प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और लगभग सभी स्थानों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के कारण इस बार अभी तक बारिश-बर्फबारी नहीं हुई है।

नवम्बर 30, 2024 1:04 अपराह्न

views 15

उत्तराखंड में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार, खेल मंत्रालय और विभिन्न हितधारक मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे

उत्तराखंड में होने वाले आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार, खेल मंत्रालय और विभिन्न हितधारक मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय खेल सचिवालय उत्तराखंड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि उत्तराखंड, 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करेगा...

नवम्बर 30, 2024 1:02 अपराह्न

views 14

उत्तराखंड के स्टेट डेटा सेंटर को सुरक्षित बनाने के लिए डेटा बैकअप एण्ड रिकवरी पालिसी को संशोधित किया गया

उत्तराखंड के स्टेट डेटा सेंटर को सुरक्षित बनाने के लिए डेटा बैकअप एण्ड रिकवरी पालिसी को संशोधित किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि स्टेट डेटा सेंटर को सुदृढ बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।   उन्होंने कहा कि एजेंसी ने चौबीसों घंटे चलने वा...

नवम्बर 30, 2024 1:01 अपराह्न

views 17

पहाड़ों की रानी मसूरी में बूढ़ी दीवाली (बग्वाल) का पर्व इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया

पहाड़ों की रानी मसूरी में बूढ़ी दीवाली (बग्वाल) का पर्व इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जौनपुर, जौनसार और रवाईं क्षेत्र के निवासियों की संस्था अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच मसूरी के तत्वावधान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन मसूरी के कैम्पटी रोड पर स्थित पुराने चकराता टोल चौकी के सम...

नवम्बर 30, 2024 1:00 अपराह्न

views 14

चमोली ज़िले के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में ज्योति ग्राम संगठन सारकोट को खाद्य फसल और मोटा अनाज प्रसंस्करण इकाई वितरित की गयी

चमोली ज़िले के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट में ज्योति ग्राम संगठन सारकोट को खाद्य फसल और मोटा अनाज प्रसंस्करण इकाई वितरित की गयी। इसमें समूह को आटा चक्की, धान, झंगोरा चक्की और मसाला चक्की जिला योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराई गयी है। महिला कृषकों द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रो के माध्...

नवम्बर 30, 2024 12:59 अपराह्न

views 13

राजधानी देहरादून में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक आठ हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए

राजधानी देहरादून में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक आठ हजार से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देहरादून शहर में दस हजार ऐसे संयंत्र लगाने का लक्ष्य है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की उपनिदेशक मिनी प्रसन्ना कुमार ने देहरादून में पी॰एम सूर्य घर मुफ्त...

नवम्बर 30, 2024 12:37 अपराह्न

views 16

पंजाब में आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास और संवर्धन के लिए वित्तीय सहायता देकर समर्थन कर रहा है केन्द्रीय आयुष मंत्रालय

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पंजाब में आयुष चिकित्सा पद्धति के विकास और संवर्धन के लिए राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान कर विभिन्न पहलों का समर्थन कर रहा है।   केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में बताया कि पिछले पांच वर्षों में मंत्रालय ने राज्य वार्षिक ...

नवम्बर 30, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 16

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन आज बिहार के मधुबनी जिले में ऋण आउटरीच कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान श्रीमती सीतारामन विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत भी करेगी। दौरे के दूसरे और अंतिम दिन, वित्‍त मंत्री स्‍वयं सहायता समूहों, रोजगार सृजन योजनाओं और अन्‍य क्षेत्रों के ला...

नवम्बर 30, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 17

महाराष्‍ट्र: इस वर्ष नवम्‍बर माह में लोगों को करना पड़ा असामान्‍य रूप से सर्दी का सामना

  महाराष्‍ट्र में इस वर्ष लोगों को नवम्‍बर माह में असामान्‍य रूप से सर्दी का सामना करना पड़ा। पुणे, नासिक और अहिल्‍या नगर जिलों में शीत लहर चल रही है। इन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया।     मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के दौरान कुछ जिलों मे शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पू...

नवम्बर 30, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 20

मध्य प्रदेश: सांची स्‍तूप में आज से दो दिन का महाबोधि महोत्सव शुरू, केन्‍द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे महोत्सव का उद्घाटन

मध्य प्रदेश के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल सांची स्‍तूप में आज से दो दिन का महाबोधि महोत्सव शुरू होगा। केन्‍द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज शाम जम्बूद्वीप पार्क में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।   श्री रिजिजू कल सांची में भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों सारिपुत्र और मौदगल...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला