राज्‍य समाचार

दिसम्बर 7, 2024 1:00 अपराह्न

views 15

जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करें अधिकारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जनसमस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने पर अधिकारियों को विशेष ध्यान देना होगा। उधमसिंह नगर के खटीमा में आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की नैति...

दिसम्बर 7, 2024 12:59 अपराह्न

views 22

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास के लिए 26 करोड़ 46 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास के लिए 26 करोड़ 46 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति दी है। इन योजनाओं मेें उत्तरकाशी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भटवाड़ी को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत करने, वित्तीय वर्ष 2024-25 में देहरादून के राजकीय डिग्री कॉलेज, डॉकप...

दिसम्बर 7, 2024 9:31 पूर्वाह्न

views 13

एक दिन के आंध्रप्रदेश दौरे पर विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल

विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल आज एक दिन के आंध्रप्रदेश दौरे पर हैं। वे आज मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ विजयवाड़ा में ऊर्जावीर स्कीम की शुरुआत करेंगे। इस स्कीम का लक्ष्य ऊर्जा दक्षता और नवीकरणीय ऊर्जा पहलों को बढावा देना है। श्री मनोहर लाल आज शहरी विकास और बिजली क्षेत्र से जुड़े...

दिसम्बर 7, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 14

कश्मीर और जम्मू संभाग के सर्द इलाकों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और मान्यता-प्राप्त निजी विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में स्कूल शिक्षा विभाग ने कश्मीर और जम्मू संभाग के सर्द इलाकों में उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के सभी सरकारी और मान्यता-प्राप्त निजी विद्यालयों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, 5वीं तक की कक्षाएं 10 दिसंबर से 28 फरवरी तक और छठी से 12वीं तक की कक्षाएं 16 दिसंबर से 28 फरव...

दिसम्बर 7, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 29

मध्य प्रदेश: पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित राज्य का पहला होटल बना पंचमढ़ी का होटल एमपीटी अमलतास

मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पंचमढ़ी का होटल एमपीटी अमलतास राज्य का ऐसा पहला होटल बन गया है जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कल ही इसका उद्घाटन किया है।   राज्य के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अन्य परियोजनाओं में ...

दिसम्बर 7, 2024 9:15 पूर्वाह्न

views 12

बड़ी में संख्या में किसामा के नागा हेरिटेज गांव में चल रहे 25वें हॉर्नबिल समारोह को देखने आ रहे हैं लोग

किसामा के नागा हेरिटेज गांव में चल रहे 25वें हॉर्नबिल समारोह को काफी संख्या में लोग देखने आ रहे हैं। कल देश के तीन मशहूर बैंड--परिक्रमा, इंडस बैंड और गिरीष ने शानदार प्रदर्शन किया और इसे एक लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा।

दिसम्बर 7, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 13

आज ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा में तीन रेल लाइनों की आधारशिला रखेंगी। इनमें बांगड़ीपोसी से गौमाहीसानी, बड़मपहाड़ से केंदूझारगढ़ और बुडामोरा से चाकुलिया रेल लाइनें शामिल हैं। ये रेल लाइनें मयूरभंज ज़िले के बांगरीपोसी में हैं। इन रेल लाइनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक माम...

दिसम्बर 7, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 91

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र आज से मुंबई में हो रहा है शुरू

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन दिन का विशेष सत्र आज से मुंबई में शुरू हो रहा है। इसमें नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने का काम कल भी जारी रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को होगा। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व...

दिसम्बर 7, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 20

बिहार: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बिहार में पूर्वी चंपारण ज़िले के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। वे स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के सफल विद्यार्थियों को पदक और उपाधि भी प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति संजय श्रीवास्तव ने ब...

दिसम्बर 7, 2024 7:55 पूर्वाह्न

views 16

गृह मंत्रालय ने चक्रवात फेंजल से प्रभावित तमिलनाडु को 944 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दी

गृह मंत्रालय ने चक्रवात फेंजल से प्रभावित तमिलनाडु को राज्य आपदा राहत कोष से 944 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की रिपोर्ट के बाद अन्य प्रभावित राज्यों को भी सहायता दी जाएगी।   चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल को तमिलनाड...