राज्‍य समाचार

अगस्त 1, 2025 7:31 अपराह्न

views 27

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया रग्बी सेवन्स अंडर-20 चैंपियनशिप के शुभंकर का किया अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में 9 और 10 अगस्त को होने वाले एशिया रग्बी सेवन्स अंडर-20 चैंपियनशिप के शुभंकर का अनावरण किया।   चैंपियनशिप के अंतर्गत एशिया की पुरुष और महिला टीम राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता बिहार में पहली बार हो रही है। एशिया रग्बी चैम्पियन...

अगस्त 1, 2025 7:33 अपराह्न

views 17

गुजरात में एनआईए ने भरूच दोहरे हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद यूनुस की संपत्तियां की कुर्क

पाकिस्तान स्थित डी-कंपनी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने 2015 के भरूच दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी मोहम्मद यूनुस की दो अचल संपत्तियाँ कुर्क की हैं।   एनआईए के अनुसार, मोहम्मद यूनुस को 2015 में भाजपा कार्यकर्ताओं शिरीष बंगाली और प्रग्नेश मिस्त्री की आपर...

अगस्त 1, 2025 3:51 अपराह्न

views 10

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: सरायकेला में नक्सली विस्फोटक बरामद

सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में सुरक्षाबलों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कुचाई थाना क्षेत्र के मासीबेरा पहाड़ी इलाके में एक गुप्त सूचना के आधार पर, सरायकेला और चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ (CRPF) और एसएसबी (SSB) की संयुक्त टीम ने एक सघन ...

अगस्त 1, 2025 12:37 अपराह्न

views 36

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में भारी बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त, चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा

जम्मू-कश्मीर में मानसून विविध स्वरूप प्रदर्शित कर रहा है, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश में 1 जून से 31 जुलाई के बीच वर्षा के भिन्न-भिन्न आँकड़े दर्ज किए गए हैं। उधमपुर जिले में भारी मूसलाधार बारिश के बाद कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  इस बीच, लगातार मूसलाधार के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गय...

अगस्त 1, 2025 12:26 अपराह्न

views 19

पुंछ जिले की मंडी घाटी में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी

जम्मू-कश्मीर में, पुंछ जिले की मंडी घाटी में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी है। आज सुबह 1352 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। यह यात्रा 13 दिनों तक जारी रहेगी। 1352 तीर्थयात्रियों का नया जत्था 27 वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। इसमें 892 पुरुष, 434 महिलाए...

अगस्त 1, 2025 12:23 अपराह्न

views 17

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक स्वच्छता अभियान, ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ की शुरुआत की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक स्वच्छता अभियान, 'दिल्ली को कूड़े से आज़ादी' की शुरुआत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अभियान को दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता बताया। एक महीने तक चलने वाले अभियान में सभी निवासियों से दिल्ली को स्वच्छ और सुंद...

अगस्त 1, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 23

खराब मौसम के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज दूसरे दिन भी स्थगित

खराब मौसम के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज लगातार दूसरे दिन जम्मू से स्थगित रही। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में आज तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जाने की अनुमति नहीं दी गई। यात्रा के लिए बाहर से आए तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थ...

अगस्त 1, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 16

केरल में जीएसटी विभाग ने दो जिलों में डिजिटल माध्‍यम से कर निपटान के लिए पायलट परियोजना लागू की

केरल में जीएसटी विभाग ने आज से दो जिलों में डिजिटल माध्‍यम से कर निपटान के लिए पायलट परियोजना लागू कर दी है। इसके अनुसार राज्‍य में जीएसटी संबंधी सभी प्रक्रियाएं डिजिटल माध्‍यम से की जाएंगी, जिसमें करदाता और अधिकारियों के बीच आमने-सामने का संपर्क नहीं होगा। कारण बताओ नोटिस से लेकर अंतिम आदेश जारी कर...

अगस्त 1, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 19

जम्मू के ज़िला मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एक निषेधाज्ञा जारी की

जम्मू और कश्मीर में विमान संचालन की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, जम्मू के ज़िला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत एक निषेधाज्ञा जारी की है। यह जम्मू हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में अपशिष्ट निपटान को नियंत्रित ...

जुलाई 31, 2025 1:45 अपराह्न

views 13

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ऑर्किड अभियान को मिलेगी मज़बूती

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ऑर्किड अभियान को मज़बूत करने के लिए, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव मनीष कुमार गुप्ता ने थाईलैंड में भारत के राजदूत नागेश सिंह के साथ वर्चुअल माध्‍यम से बैठक की। इस दौरान ऑर्किड की खेती में संभावित साझेदारियों पर चर्चा हुई।   राज्य सरकार का लक्ष्‍य थाईलैंड द्वारा...