राज्‍य समाचार

जून 15, 2024 7:22 अपराह्न

views 13

भीषण गर्मी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान ने पिछले एक सौ 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 34 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में...

जून 15, 2024 6:26 अपराह्न

views 18

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक दुखद खबर है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ के लिए भी प्रार्थना की।

जून 15, 2024 6:32 अपराह्न

views 22

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर ‘मटकी फोड़’ प्रदर्शन किया

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर 'मटकी फोड़' प्रदर्शन किया। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शहर में जल संकट का समाधान करने में विफल रही है। केंद्रीय मंत...

जून 15, 2024 6:21 अपराह्न

views 14

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के रूद्रप्रयाग में हुई सडक दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सडक दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि स्‍थानीय प्रशासन और राज्‍य आपदा मोचन बल की टुकडियां राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचायी जा रह...

जून 15, 2024 6:18 अपराह्न

views 13

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली को पानी उपलब्‍ध कराने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है

राजधानी में चल रहे जल संकट पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली को पानी उपलब्‍ध कराने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है, और श्री सुक्खू ने उन्हें दिल्ली के जल संकट को दूर करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।   आज एक प्रेसवार्ता में जलम...

जून 15, 2024 6:05 अपराह्न

views 14

संघ लोक सेवा आयोग की कल होने वाली परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत रेल और दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर रेल सेवा सुबह छह बजे से शुरू होंगी

संघ लोक सेवा आयोग की कल होने वाली परीक्षा के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद-आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत रेल और दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर रेल सेवा सुबह छह बजे से शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम-एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी अपने ...

जून 15, 2024 5:48 अपराह्न

views 15

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति समीक्षा के लिए कल सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कल सुबह एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव, सेना, पुलिस तथा  जम्मू-कश्मीर प्रशास...

जून 15, 2024 5:41 अपराह्न

views 21

पश्चिम बंगाल लगातार चुनाव बाद हिंसा की चपेट में है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में लगातार जारी राजनीतिक हिंसा की घटनाओं के मूल्यांकन के लिए एक समिति का गठन किया है। इस समिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। समिति के सदस्य पश्चिम बंगाल का दौरा करे...

जून 15, 2024 1:51 अपराह्न

views 4

छत्तीसगढ़: बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सलवादी मारे गए। गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। बस्‍तर संभाग के अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर आईटीबीपी, जिला रिजर्व बल और विशेष कार्य बल ने तलाशी अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ के बाद भी क्षेत्र मे...

जून 15, 2024 1:12 अपराह्न

views 34

बिहार में शुरू हुआ राज्य स्तरीय आम महोत्सव, एक हजार से अधिक किसान, उद्यान और बागवानी विशेषज्ञ तथा वैज्ञानिक ले रहे हैं भाग

बिहार में आज राज्य स्तरीय आम महोत्सव आमोत्सव-2024 शुरू हुआ। दो दिन के इस महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन परिसर में किया। श्री आर्लेकर ने कहा कि बिहार में आम के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य में आम की प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाइयां ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला