मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर ‘मटकी फोड़’ प्रदर्शन किया

दिल्ली में चल रहे जल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आज राज्य सरकार के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर ‘मटकी फोड़’ प्रदर्शन किया। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार शहर में जल संकट का समाधान करने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कहा कि यह दिल्ली सरकार की वितरण प्रणाली की पूर्ण विफलता है।

 

कांग्रेस ने भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली के 280 स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ मटकी फोड़‘ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा।

 

इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की और जल संकट की स्थिति का जायजा लिया। बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड टैंकरों के माध्यम से लगभग 10 मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को उन स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिये गये हैं जहां अतिरिक्त टैंकरों की जरूरत है या टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 4:28 अपराह्न