राज्‍य समाचार

जून 21, 2024 5:33 अपराह्न

views 33

पश्चिम बंगाल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने योग सत्र का किया नेतृत्व

पश्चिम बंगाल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने राजभवन में योग सत्र का नेतृत्व किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कोलकाता बंदरगाह न्‍यास ने कोलकाता के मिलेनियम पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्‍ट के अध्यक्ष रथींद्र रमन, उपाध्यक्ष सम्राट राही और अनेक अधिकारियो...

जून 21, 2024 5:29 अपराह्न

views 44

राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली जल मंत्री आतिशी, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से जल संकट से जूझ रहे हैं। प्रभावित इलाकों में संगम विहार, महरौली, वसंत विहार, ओखला, वसंत कुंज, चाणक्यपुरी, नरेला, रोहिणी, उत्तम नगर, जनकपुरी, विकास पुरी, मोती नगर, पटेल नगर, छतरपुर, करावल नगर, मुखर्जी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर और शाहदरा शामिल हैं। इस बीच दिल्ली की जल ...

जून 21, 2024 1:33 अपराह्न

views 49

तेलंगाना: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी- योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी

  तेलंगाना में केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज सुबह हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज मैदान में योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाने से सभी प्रकार की सफलता प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाता है।      ते...

जून 21, 2024 12:39 अपराह्न

views 30

मणिपुर: राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

  मणिपुर में इम्फाल स्थित राजभवन में अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ योग किया। राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जून 21, 2024 12:34 अपराह्न

views 41

नागालैंड: विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर आयोजित किए गए योग कार्यक्रम

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर नागालैंड में आज विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों और असम राइफल्स द्वारा अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।  कोहिमा में, युवा संसाधन और खेल विभाग ने राष्ट्रीय आयुष मिशन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय के सहयोग से आईजी स्टेडियम में योग सत्र का आयोजन किया।  

जून 21, 2024 12:31 अपराह्न

views 37

तमिलनाडु: सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कोयंबटूर और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामेश्वरम में किया योग 

  आज देशभर में उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तमिलनाडु में सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कोयंबटूर में और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रामेश्वरम में योग किया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोयंबटूर में योग उत्सव में भाग लिया।

जून 21, 2024 12:27 अपराह्न

views 34

राजस्थान: जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया योग दिवस समारोह, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया योग 

  राजस्थान में योग दिवस समारोह जयपुर के एस.एम.एस. स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने योग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र-छात्...

जून 21, 2024 12:24 अपराह्न

views 22

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढकर 47 हुई

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। इसका 165 लोगों पर दुष्प्रभाव पड़ा है। कल्लाकुरिची में मीडिया से बातचीत में जिला कलेक्टर एम.एस.प्रशांत ने आज कहा कि 118 लोगों का इलाज चल रहा है और 6 लोगों की हालत गंभीर है। इलाज के बाद 68 लोगों की हालत बेहतर हो रही है...

जून 21, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 27

मौसम विभाग का अनुमान- देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ हो सकती भारी बारिश

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज देश के मध्य, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में गरज के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में आंधी, बिजली और तेज हवाओ...

जून 21, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 32

मध्य प्रदेश: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कार्यक्रम में भाग 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्‍य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री ने मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने के लिए श्री अन्‍न संवर्धन अभि...